spot_img

भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 39 रनों से हराया, वनडे सीरीज में 3-0 से मिली विक्‍टरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को मेजबान श्रीलंका को तीसरे और अंतिम वनडे मैच में 39 रनों से हरा दिया। तीन मैचों की सीरीज में 3-0 से विक्‍टरी हासिल कर ली है। बता दें कि भारतीय टीम ने पहला वनडे 4 विकेट और दूसरा 10 विकेट से जीता था।

47.3 ओवर में 216 रनों पर श्रीलंका टीम आउट

तीसरे और अंतिम वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 255 रन का स्कोर बनाया। श्रीलंका को 47.3 ओवर में 216 रन पर समेट दिया। श्रीलंका की ओर से नीलाक्षी डिसिल्वा टॉप स्कोरर रही, जिन्होंने 59 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली। उनके अलावा कप्तान चमारी अटापट्टू ने 44, हसिनी परेरा ने 39 और हर्षिता समाराविक्रमा ने 22 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 10 ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट चटकाए। मेघना सिंह और पूजा वस्त्राकर ने दो-दो जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा और हरलीन देओल को एक-एक सफलता मिली।

टॉस जीतकर भारत ने शुरू की बैटिंग

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने एक समय 124 रन तक ही अपने छह विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद पूजा वस्त्राकर (Pooja Vastrakar) ने आठवें नंबर पर आकर अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। पूजा ने अपनी इस पारी के साथ ही एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पूजा आठवें या इससे नीचे के नंबर पर सबसे अधिक फिफ्टी लगाने वालीं महिला क्रिकेटर बन गई हैं। 22 साल की पूजा ने 65 गेंदों पर 56 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उन्होंने तीन छक्के भी लगाए। पूजा का आठवें नंबर बल्लेबाजी करते हुए यह दूसरा अर्धशतक है। पूजा से पहले, यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की निकोल ब्राउन के नाम था, जिनके नाम आठवें नंबर पर दो अर्धशतक दर्ज हैं।

कप्‍तान हरमनप्रीत ने खेली 75 रनों की पारी

पूजा के अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी 75 रनों की पारी खेली। उन्होंने 88 गेंदों पर 7 चौके और दो छक्के लगाए। हरमनप्रीत को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। वहीं, स्मृति मंधाना 6 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा ने 49 और यस्तिका भाटिया ने 30 रनों का योगदान दिया। पूजा और हरमनप्रीत ने 97 रनों की साझेदारी की। बता दें कि भारत ने वनडे सीरीज से पहले टी-20 सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर लिया था।

इसे भी पढ़ें :  BIG BREAKING : बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से दिया इस्तीफा

इसे भी पढ़ें : दोबारा शादी के बंधन में बंधे CM भगवंत मान… देखें तस्वीरें

इसे भी पढ़ें : चास ब्लॉक कैंपस में लोगों का बवाल… देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें : POWERGRID में वेकैंसी, 2 लाख तक सैलरी… देखें डिटेल्स

इसे भी पढ़ें : ये डिग्री आपके पास है तो, DRDO में बिना परीक्षा पा सकते हैं नौकरी, 31000 होगी सैलरी

इसे भी पढ़ें : Netflix Plan होंगे सस्ते, कंपनी की बड़ी तैयारी

इसे भी पढ़ें : पुरुष आज से ही डाइट में शामिल करें ये चीज, दूर होगी यह बड़ी समस्या

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

Kohramlive : महिला टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय...

झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

Ranchi : झारखंड की धरती ने एक बार फिर साबित...