spot_img
spot_img

दिवाली में 6.05 लाख करोड़ से रोशन हुआ भारतीय बाजार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : दीपों का त्योहार दिवाली इस बार देश के बाजारों को भी स्वर्ण आभा से नहा गया। (कैट) कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की ताजा रिपोर्ट बताती है कि इस वर्ष दीपावली पर देशभर में 6.05 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड कारोबार हुआ। जिसमें 5.40 लाख करोड़ का वस्तु व्यापार और 65 हजार करोड़ की सेवा गतिविधियां शामिल रहीं। यह आंकड़ा भारत के व्यापार इतिहास में अब तक की सबसे उजली दीपावली बन गया। दिल्ली के चांदनी चौक के सांसद एवं कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने मीडिया को बताया कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व्यापारियों और उपभोक्ताओं के भी दिलों में ‘वोकल फॉर लोकल’ के प्रतीक बन चुके हैं। इस दीपावली, भारत ने आत्मनिर्भरता के दीप से हर गली को रोशन कर दिया। रिपोर्ट कहती है कि 87% उपभोक्ताओं ने इस बार विदेशी उत्पादों की जगह भारतीय वस्तुओं को अपनाया, जिससे चीनी सामान की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की गई। देशभर के बाजारों में ‘स्वदेशी दीपावली’ का उत्सव उमड़ा, व्यापारियों का दावा है कि भारतीय उत्पादों की बिक्री पिछले वर्ष से 25% बढ़ी। पैकेजिंग, हॉस्पिटैलिटी, टैक्सी, ट्रैवल, टेंट, इवेंट मैनेजमेंट और डिलीवरी जैसे क्षेत्रों ने भी अभूतपूर्व गतिविधियों से दीपावली की चमक बढ़ा दी। त्योहारी सीजन ने रोजगार सृजन और आर्थिक गतिशीलता दोनों को नई ऊर्जा दी। पिछले वर्ष के ₹4.25 लाख करोड़ के मुकाबले इस बार दीपावली व्यापार में 25% की वृद्धि दर्ज हुई। दिलचस्प यह कि गैर-कॉरपोरेट और पारंपरिक बाजारों ने इस कारोबार में 85% हिस्सेदारी निभाई। अर्थात, देश के दिल की धड़कन छोटे व्यापारी ने एक बार फिर बाजार को जीवनदान दिया। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया ने बताया कि  “किराना, सोना–चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, वस्त्र, मिठाई, और उपहार, हर कारोबार में रौनक लौटी है। यह दीपावली व्यापारियों के लिए ‘उम्मीदों का त्योहार’ साबित हुई।” सर्वेक्षण में शामिल 72% व्यापारियों ने माना कि GST दरों में तर्कसंगत कटौती से उपभोक्ता मांग में उछाल आया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...