KohramLive : भारतीय टीम की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड 2 विकेट खोकर 207 रन बना चुकी थी। भारतीय टीम 238 रन से आगे है। फिलहाल इंग्लैंड की तरफ से बेन डकेट 133 रन और जो रुट 9 रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। इससे पहले भारत ने दूसरे दिन का खेल 326 रन से खेलना शुरु किया। भारतीय टीम की पहली पारी 445 रन पर खत्म हो गई। भारत ने 119 रन जोड़ने में बाकी बचे पांच विकेट गंवा दिये। शुरुआती आधे घंटे में भारत ने कुलदीप यादव (4) और रवींद्र जडेजा (112) का विकेट गंवा दिया था। इसके बाद रविचंद्रन अश्विन ने ध्रुव जुरेल के साथ आठवें विकेट के लिए 77 रन की पारी खेली। इस साझेदारी को रेहान अहमद ने तोड़ा। उन्होंने पहले अश्विन (37) और फिर ध्रुव जुरेल (46) को पवेलियन भेजा। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने सिराज के साथ 10वें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। वुड ने बुमराह को आउट कर भारतीय पारी को 445 रन पर समेट दिया। इंग्लैंड की ओर से वुड ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिये। वहीं, रेहान को 2 विकेट मिले। जेम्स एंडरसन, टॉम हार्टले और जो रूट को 1-1 विकेट मिला।
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजकोट में खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है।
इसे भी पढ़ें : घर में घुस टारगेट कर विवाहिता को मा*री गो*ली, 4 साल पहले…
इसे भी पढ़ें : घमासान टक्कर में एक के ऊपर एक, फिर… देखें
इसे भी पढ़ें : पति के सामने सरेआम बीवी का कर डाला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें : धनबाद में 8 इंस्पेक्टरों का तबादला… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : राज्य में शिक्षा का ऐसा दीप जला रहे, जो कभी नहीं बुझेगा : CM चंपई
इसे भी पढ़ें : बैरिकेडिंग टूटते ही दागने पड़े आंसू गैस के गोले… जानें














