Ranchi : झारखंड की धरती पर पहली बार भारतीय वायुसेना का भव्य एयर शो आयोजित होने जा रहा है। 19 और 20 अप्रैल को सूर्य किरण एरोबैटिक टीम रांची के खोजा टोली आर्मी ग्राउंड में रोमांचक हवाई करतब दिखायेगी। इस कार्यक्रम से पहले 17 अप्रैल को फुल ड्रेस रिहर्सल भी होगा। रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री से भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने भेंट कर एयर शो की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। वायुसेना के विंग कमांडर पी.के. सिंह और स्क्वाड्रन लीडर वालिया समेत जिला प्रशासन के आला अधिकारी इस बैठक में शामिल रहे। DC ने भरोसा दिया कि प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता दी जायेगी। व्यापक प्रचार-प्रसार, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किये जायेंगे।












