Kohramlive : आने वाले समय में दुनिया के नक्शे में भारत की अपनी एक अलग पहचान होगी। जोर-दम के साथ भारत को दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित देश बनाया जा सकता है। यह कहना संजय कुमार श्रीवास्तव का। NRI और AI टिक्स नाइजीरिया के CEO के रूप में विख्यात संजय कुमार श्रीवास्तव ने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में भारत की उल्लेखनीय प्रगति पर प्रकाश डालते हुये आगे कहा कि साल 2027 तक तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में भारत अग्रसर है। उन्होंने इस वृद्धि में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों को रेखांकित किया, विशेष रूप से भारत की व्यापार करने में आसानी रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए सक्रिय कदम उठाये गये हैं। मौका था न्यू इंडिया जंक्शन, जे.एन.यू., भारत के वेबिनार का। वेबिनार का विषय था भारतीय अर्थव्यवस्था और विकसित भारत।
संजय कुमार श्रीवास्तव ने नाइजीरिया की बढ़ती अर्थव्यवस्था पर प्रकाश डाला। देश के अनुकूल कारोबारी माहौल और बढ़ी हुई वैश्विक प्रतिष्ठा पर जोर दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक क्षेत्र में भारत की ताकत और फायदे को रेखांकित किया। इससे पहले वेबिनार की शुरुआत करते हुये प्रोफेसर पूनम ने भारतीय अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्णता पर चर्चा की। उन्होंने विकसित भारत की अवधारणा से लोगों को अवगत कराया और इसके महत्व को संक्षेप में रेखांकित किया। वेबिनार में प्रोफेसर अनिल कुमार, प्रवीण कुमार और अपर्णा वर्मा ने अपने-अपने विचार रखें। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था और विकसित भारत के विषय में गहराई से बताया। डॉ. अनिल कुमार ने भारत की अर्थव्यवस्था के नीतिगत पक्षाघात और संभावित कमजोरियों पर प्रकाश डाला और उन्होंने सरकार के उपायों की सराहना की। प्रवीण कुमार ने भारत की क्रय शक्ति को बढ़ाने और अनिवासी भारतीयों के लिए वीजा प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में दर्जा दिलाने की दिशा में फोकस किया।












