spot_img

भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से हराया…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : इंग्लैंड की धरती पर जीत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुये मेजबान इंग्लैंड को 6 विकेट से मात दे दी। इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 47.5 ओवर में 258 रन बनाये थे। जवाब में भारतीय टीम ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन तालमेल दिखाते हुये 45.2 ओवर में 4 विकेट खोकर 262 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

गिल की कप्तानी पारी, चोट के बावजूद दिखाया जज्बा

भारतीय पारी की शुरुआत आसान नहीं रही। टीम के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली जल्दी पवेलियन लौट गये। इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिये शानदार 101 रनों की साझेदारी हुई और टीम इंडिया जीत की राह पर लौट आई। गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 75 गेंदों पर 80 रन बनाये। उनकी पारी में 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। हालांकि, बल्लेबाजी के दौरान पैर में परेशानी के कारण उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा और वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटे।

श्रेयस के आउट होने के बाद अक्षर-सुंदर ने संभाली कमान

गिल के मैदान से बाहर जाने के बाद श्रेयस अय्यर भी रन आउट होकर पवेलियन लौट गये। इसके बाद केएल राहुल ज्यादा देर टिक नहीं सके और भारत को चौथा झटका लगा। लेकिन इसके बाद मैदान पर आए अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 102 रनों की साझेदारी कर भारत को आसान जीत दिला दी। अक्षर पटेल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुये केवल 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने नाबाद 57 रन बनाये। वहीं, वाशिंगटन सुंदर ने भी शानदार संयम दिखाते हुये नाबाद 52 रन बनाये और छक्का लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग, सैम करन ने एक-एक विकेट हासिल किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की साझेदारी के सामने उनका प्रयास नाकाफी साबित हुआ।

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले…

इसे भी पढ़ें : रांची में रियल एस्टेट के दो बड़े ग्रुपों के यहां छापा…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में अगले 3 रोज इन जिलों में भारी बारिश… जानें

इसे भी पढ़ें : रांची पुलिस की ‘नाइट ड्यूटी’ का रियलिटी चेक, SSP ने क्या किया… जानें

इसे भी पढ़ें : पुलिस पर थार चढ़ाने वाला अरेस्ट… जानें कौन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी… जानें क्या

Ranchi : झारखंड के मेडिकल छात्रों के लिए बड़ी...

मोदी कैबिनेट के 7 बड़े फैसले…

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार...

रांची में रियल एस्टेट के दो बड़े ग्रुपों के यहां छापा…

Ranchi : राजधानी रांची में आयकर विभाग ने बुधवार...

झारखंड में अगले 3 रोज इन जिलों में भारी बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर रफ्तार...

रांची पुलिस की ‘नाइट ड्यूटी’ का रियलिटी चेक, SSP ने क्या किया… जानें

Ranchi : रांची SSP राकेश रंजन बीती देर रात...