spot_img

भारत ने चीन को दी शिकस्त

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट की शुरुआत शानदार रही और मेज़बान भारत ने पहले ही मैच में चीन को कांटे की टक्कर में 4-3 से हरा दिया। बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रॉफी का अनावरण कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। मैच में रोमांच की कमी नहीं थी। चीन ने पहला गोल दागकर भारत पर दबाव जरूर बनाया, लेकिन कप्तान हरमनप्रीत सिंह की हैट्रिक और जुगराज सिंह के सटीक ड्रैग फ्लिक ने मुकाबला पलट दिया।

तीसरे क्वार्टर तक स्कोर 3-3 की बराबरी पर था, लेकिन निर्णायक क्षण आया चौथे क्वार्टर में, जब हरमनप्रीत ने तीसरा गोल ठोककर भारत को जीत दिला दी। खास बात यह रही कि सभी 7 गोल ड्रैग फ्लिक से हुये, यानी ताकत, तकनीक और टाइमिंग का बेहतरीन मेल। भारतीय डिफेंस ने आख़िरी मिनटों में शानदार संयम दिखाया और चीन के काउंटर अटैक को रोकते हुये तीन प्वाइंट पक्के किये। भारत अब पूल-ए में जापान और कजाखस्तान से भिड़ेगा, जबकि पूल-बी में दक्षिण कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीनी ताइपे की टीमें हैं।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...