GARHWA : गढ़वा DC राजेश कुमार पाठक ने आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी के मद्देनजर अधिकारियों के साथ मंगलवार को बैठक की। डीसीी ने सभी विभागों को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए समय पर तैयारी पूरी करने को कहा। उन्होंने कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस मनाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिले के सार्वजनिक स्थल टाउन हॉल मैदान में ध्वजारोहण कार्यक्रम होगा।
Read more:16 करोड़ का इंजेक्शन भी नहीं बचा सका नन्ही वेदिका की जान
ध्वजारोहण का निर्धारित समय
ध्वजारोहण प्रातः 9:01 बजे, समाहरणालय, गढ़वा, प्रातः 10:15 बजे अनुमंडल कार्यालय, गढ़वा, प्रातः 10:30 बजे, जिला परिषद (डाक बंगला) गढ़वा, प्रातः 10:45 बजे नगर परिषद कार्यालय गढ़वा, प्रातः 11:00 बजे होमगार्ड कार्यालय गढ़वा, 11:10 बजे और पुलिस लाइन गढ़वा में प्रातः 11:30 बजे होगा।
Read more:स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय ओलंपिक दल को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित करेंगे पीएम मोदी
हर एंट्री गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की होगी व्यवस्था
डीसी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त रखने, समारोह स्थल पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। हर एंट्री पॉइंट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रहेगी। करने की बात भी कहीं। कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले योद्धाओं को सम्मानित करने पर भी चर्चा की गई।
Read more:PUBG समेत कई Online games बैन करने की मांग, जज ने PM को लिखा लेटर
इनकी रही मौजूदगी
बैठक में डीसी के अलावा एसपी, कमांडेंट सीआरपीएफ 172 बटालियन, डीडीसी, डायरेक्टर डीआरडीए, अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।















