Kohramlive : बांग्लादेश के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की पारी का आगाज कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने किया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुये भारत के सामने 229 रनों का लक्ष्य रखा। बांग्लादेश की पारी 49.4 ओवर में 228 रन पर सिमट गई। एक समय 35 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी बांग्लादेश की टीम को तौहीद ह्रदोय ने 100 तो जाकिर अली ने 68 रन बनाकर संभाला। दोनों ने छठे विकेट के लिये 154 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। भारत के लिये मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 5 विकेट झटके और वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट भी पूरे किये। हर्षित राणा को 3 और अक्षर पटेल को 2 कामयाबी मिलीं। भारत के लिए गिल ने 50 तो रोहित शर्मा ने 40 रन लिये। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 38 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए थे।
इसे भी पढ़ें :आठवीं तक की सभी कक्षायें ऑनलाइन, ट्रेनें रद्द, बढ़ रही भीड़…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JAC ने ये दो बोर्ड एग्जाम किये रद्द, नोटिफिकेशन






