spot_img

बढ़ा ट्रेनों का भाड़ा, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

नई दिल्‍ली : भारतीय रेलवे ने यात्री ट्रेनों के किराए को बढ़ा दिया है। रेलवे ने बयान जारी कर बताया कि कम दूरी के ट्रेनों के किराए को बढ़ाया गया है। किराया बढ़ाने के पीछे का कारण कोरोना को बताया है। रेलवे का कहना है कि कोरोना के खतरे को ध्यान में रखते हुए किराए में बढ़ोतरी की गई है, ताकि ट्रेनों में ज्यादा लोग न चढ़ें। बढ़े किराए का असर कम दूरी का सफर करने वाले यात्रियां पर पड़ेगा।

रेलवे के मुताबिक बढ़ी हुई कीमतों को समान दूरी के लिए चलने वाली मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के किराए के आधार पर तय किया गया है। यानी अब यात्रियों को छोटी यात्रा के लिए भी मेल/एक्सप्रेस के बराबर का किराया देना होगा। ऐसे में 30 से 40 किलोमीटर तक की यात्रा करने वाले पैसेंजर्स को अब ज्यादा किराया देना पड़ेगा।

भारतीय रेलवे चरणबद्ध रूप से पैसेंजर ट्रेनों की संख्या में लगातार वृद्धि कर रहा है। कोविड के चुनौतीपूर्ण समय के दौरान, भारतीय रेलवे ने लॉकडाउन से पहले के समय की तुलना में लगभग 65 प्रतिशत मेल / एक्सप्रेस ट्रेनों और 90 प्रतिशत से अधिक उपनगरीय सेवाओं का परिचालन किया है।

वर्तमान में कुल 1250 मेल / एक्सप्रेस, 5350 उपनगरीय रेल सेवाएं और 326 से अधिक यात्री ट्रेनों रोजाना दौड़ रही हैं और इनमें कम दूरी की यात्री ट्रेनों की संख्या कुल रेलगाड़ियों के 3 प्रतिशत से भी कम है। रेलवे कोविड के चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के समय में ट्रेनों को चला रहा है। कई ट्रेनों को लोगों के लाभ के लिए कम यात्रियों के बावजूद चलाया जा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...