Ranchi : ”आज के दौर में सबसे जरूरी है खुश रहना, हंसना और दूसरे को हंसाना। यहां आकर सुकून मिला कि इस काम में एक्वा वर्ल्ड यानी मछली घर जुटा है।” यह कहना है पद्मश्री अशोक भगत का। मौका था राजधानी रांची के एक्वा वर्ल्ड में कार्निवल 2025 के तहत आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का। उन्होंने इस आयोजन की तारीफ करते हुये इसके लिये मछली घर के MD प्रतुल नाथ शाहदेव एवं उनकी पत्नी की सराहना की। वहीं, मौके पर मौजूद पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख ने कहा कि नया साल आने वाला है। नये साल के आगाज पर ऐसे कार्यक्रम पॉजेटिव थॉट को बढ़ा जाते है। आज के दौर में भटके युवा के लिये ऐसे कार्यक्रम एक नई राह दिखा जाते है। पद्मश्री मधु मंसूरी ने खुद का लिखा एक गीत भी सुनाया।
बच्चों से लेकर उनके गार्जियन तक को सुकून और गुदगुदाने के मकसद से आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन ड्राइंग कंपटीशन सहित कई प्रतियोगिता हुई। एक्वा वर्ल्ड में पहुंचे बच्चों एवं अभिभावकों में से कुछ ने अपनी खुशियों का इजहार करते हुये कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मौके पर मौजूद डॉ विद्या झा ने कहा कि हर साल इस तरह के आयोजन यहां होते हैं, इस बार यहां खूब मस्ती और एंटरटेनमेंट प्रोग्राम होंगे।








