Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र स्थित बरवाही गांव की रात खून से लाल हो गई, जब जमीन के एक पुराने विवाद ने इंसानी जिंदगी की एक और बलि ले ली। रविवार रात, गांव के 55 वर्षीय मुद्रिका यादव अपने घर से कुछ दूरी पर गोशाला में मवेशियों के पास सोये हुये थे। लेकिन सुबह जब घर नहीं लौटे, तो परिवारवालों की चिंता बढ़ी। खोजते हुये जब परिजन गोशाला पहुंचे, तो वहां की तस्वीर ने उनके होश उड़ा दिये, खून से लथपथ मुद्रिका का शव वहीं पड़ा था, सिर पर कुल्हाड़ी के वार के गहरे निशान थे। परिजनों के चीख-पुकार से गांव गूंज उठा। ग्रामीण इकट्ठा हुये और पुलिस को सूचना दी गई। सोमवार सुबह थानेदार चेतन कुमार सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा भेज दिया। थानेदार ने मीडिया को बताया कि मुद्रिका यादव का अपने गोतिया परिजनों से जमीन को लेकर वर्षों से विवाद चला आ रहा था, जो अब खूनी अंजाम तक पहुंच गया। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है। संभावित हत्यारों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
रात के सन्नाटे में कुल्हाड़ी चली…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











