spot_img
spot_img

रात के सन्नाटे में रिश्ते हुये तार-तार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र का एक गांव में इंसानियत शर्मसार हो गई। महज 3 साल की मासूम बच्ची के साथ ऐसी वारदात, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया। बच्ची अपने घर में चैन की नींद सो रही थी। तभी उसका ही 22 साल का चाचा उसे उठाकर बाहर ले गया। इल्जाम है कि पास के खेत में अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर पास में बैठे एक बुजुर्ग को शक हुआ। उन्होंने शोर मचाया और यही शोर मासूम की जिंदगी बचा गया। घबराकर तीनों आरोपी बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी चाचा और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे आरोपी की तलाश हो रही है। पुलिस ने बताया कि FSL की मदद से साक्ष्य जुटाये जा रहे हैं। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। मामले को स्पीडी ट्रायल के तहत जल्द सजा दिलाने की बात कही गई है।

मां का दर्द, “फांसी हो, ताकि कोई दोबारा न करे

बच्ची की मां ने आरोप लगाया कि आरोपी अक्सर नशे में रहता था। उनका कहना है कि “मेरी बच्ची के साथ जो हुआ, उसके लिये उसे फांसी मिलनी चाहिये।” वहीं, घटना के बाद पूरे गांव में गुस्से का माहौल है। लोग सड़कों पर उतरकर आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

NBEMS 53 पदों पर निकली वैकेंसी, इनके लिये खास मौका…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं...

आद्रा नक्षत्र का आगमन कल, जुड़ी हैं खास मान्यतायें… जानें

Bihar : भीषण गर्मी और उमस से बेहाल लोगों...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...