कोडरमा: कोडरमा के जयनगर थाना क्षेत्र के योगिया टिल्हा में एक युवती सुलेखा कुमारी (19) को कमरे में बंद कर दरवाजे पर ताला लगा दीवार खड़ी कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जमीन विवाद में एक पक्ष ने ऐसी करतूत की। लड़की के परिजन अपने एक रिश्तेदार के घर गए थे। शाम को वापस आए तो उन्हें दरवाजे के आगे मिट्टी और ईंट से बनी दीवार नजर आई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार को गिरा दरवाजा तोड़ा तो अंदर लड़की बेसुध हालत में मिली। लड़की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को हिरासत में लिया है।
इसे भी पढ़ें : शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक
रिश्तेदार के घर गए थे माता-पिता
सुलेखा के माता-पिता और घर के अन्य सदस्य उसे घर पर छोड़ कर एक रिश्तेदार के यहां गृह प्रवेश कार्यक्रम में गए थे। सुलेखा ने बताया कि जमीन को लेकर उनके पिता किशोर पंडित और गांव के ही विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को जब वह गाय के बच्चे को चारा दे रही थी, तभी अचानक विनोद पंडित, शंकर पंडित, मनोज पंडित, बीरबल पंडित, उषा देवी, गायत्री देवी, मनीषा देवी, मीना देवी, सावित्री देवी उसके घर पहुंच गए और जबरन उसे कमरे के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद दरवाजे के आगे मिट्टी और ईंट से दीवार खड़ी कर दी। सुलेखा कमरे के अंदर से चिल्लाती रही, पर लोग नहीं माने।
इसे भी पढ़ें : आपत्तिजनक स्थिति में धराए प्रेमी जोड़े, लोगों ने ऐसे करा दी शादी…(VIDEO)
समय पर बाहर नहीं निकाला जाता तो युवती की जा सकती थी जान
SI राजेंद्र राणा ने बताया कि समय पर युवती को बाहर नहीं निकाला जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। मामले को लेकर किशोर पंडित ने जयनगर थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अब्दुल्लाह खान ने बताया कि मामला गंभीर है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : शार्ट सर्किट से गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जलकर खाक












