spot_img

JPSC-JSSC आंदोलन में सरकार बातचीत को तैयार, छात्रों ने रख दी बड़ी शर्त

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों से बातचीत के लिए राज्य सरकार ने पहल की है। सरकार की ओर से SDO कुमार रजत आंदोलन स्थल पहुंचे और छात्रों को वार्ता का प्रस्ताव दिया। सरकार ने कहा कि वह पांच सदस्यीय छात्र प्रतिनिधिमंडल से बातचीत के लिए तैयार है, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जा सके। हालांकि छात्रों ने वार्ता के लिए एक अहम शर्त रख दी। उनका कहना है कि बातचीत बंद कमरे में नहीं होगी। वार्ता मीडिया की मौजूदगी में खुले मंच पर होनी चाहिये, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रहे। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगें लाखों युवाओं से जुड़ी हैं, इसलिए बातचीत भी सार्वजनिक होनी चाहिये। आंदोलनरत छात्रों ने बताया कि वे सरकार के प्रस्ताव पर आपस में चर्चा करेंगे और शाम 5 से 6 बजे के बीच अपना अंतिम निर्णय सरकार को बतायेंगे।

इस बीच CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों की मांगें सरकार तक पहुंच रही हैं और सरकार सभी पक्षों की बात गंभीरता से सुन रही है। CM ने यह भी कहा कि छात्र सीधे सरकार से बातचीत कर सकते हैं और सरकार संवाद के जरिए समाधान निकालने के पक्ष में है। हालांकि मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर गृह मंत्री से उनकी अब तक कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर इस विषय पर आगे विचार किया जायेगा।

इसे भी पढ़ें :

चतरा में ए’नका’उंटर…

Chatra : चतरा के पिपरवार में मंगलवार तड़के पुलिस...

रांची में हाथियों की दस्तक, छतों पर चढ़ा पूरा टोला… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रात गहराती गई और जंगल की...

हवा में लड़खड़ाया CM का हेलीकॉप्टर, फिर…

Bihar : बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे करने...

‘हाथी चले बाजार, कुत्ता…’, CM ने कार्रवाई के दिये निर्देश

Bihar : 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर विवाद के...

RBI बोर्ड में 3 नये चेहरे, अकबरुद्दीन समेत इन दिग्गजों की एंट्री

Kohramlive : केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: