spot_img
spot_img

रांची समाहरणालय की चमक और सुरक्षा में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज समाहरणालय ब्लॉक-ए स्थित कार्यालय कक्ष में जिला के आला अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य पूर्व में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की प्रगति और समाहरणालय परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाने के लिये ठोस कदमों पर चर्चा करना था। समाहरणालय परिसर में CCTV कैमरों की स्थापना और सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये। ब्लॉक-ए और ब्लॉक-बी की साफ-सफाई, पार्किंग क्षेत्र की व्यवस्था और लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने का आदेश दिया गया। समाहरणालय मुख्य गेट पर बायोमेट्रिक मशीन लगाने एवं समाहरणालय परिसर और सुभाषचंद्र बोस पार्क के सौंदर्यीकरण के लिये संबंधित विभागों को सक्रिय कार्रवाई हेतु निर्देश दिये गये। वहीं, विभिन्न विभागों से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समयबद्ध कार्यान्वयन सुनिश्चित करने के आदेश दिया गया।

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि पूर्व में दिये गये निर्देशों का अनुपालन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाये। समाहरणालय परिसर को जनता के लिये स्वच्छ, सुरक्षित और आकर्षक बनाना हमारी प्राथमिकता है। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करना होगा। DC ने संबंधित पदाधिकारियों को नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिये। अगली समीक्षा बैठक में इन कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जायेगी।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...