रांची में 10 हजार गोलगप्पों से सजेगा मां का दरबार…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : कहीं भव्य मंदिर की झलक, कहीं आकर्षक कलाकारी और कहीं अनोखी थीम। दुर्गा पूजा में रांची हर साल कुछ नया देखती है, लेकिन इस बार हिनू की शुक्ला कॉलोनी में गोलगप्पे और चनाचूर की थीम श्रद्धालुओं को चौंकाने वाली है। यहां सनातन संघ दुर्गा पूजा समिति की ओर से करीब 21 लाख रुपये की लागत से अनोखा पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है। इस पंडाल की सबसे खास बात है इसकी सजावट। पश्चिम बंगाल से 10 हजार से अधिक गोलगप्पे मंगवाये गये हैं। इनके साथ चनाचूर और बंगाल की मशहूर स्ट्रीट फूड संस्कृति को कलात्मक रूप दिया जा रहा है। पश्चिम बंगाल से आये कारीगर पिछले करीब डेढ़ महीने से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कारीगर गौतम प्रधान के नेतृत्व में 10 सदस्यीय टीम पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटी है।

55 फीट ऊंचा पंडाल

पंडाल की ऊंचाई करीब 55 फीट और चौड़ाई 60 फीट होगी। अंदर मां दुर्गा की 11 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित की जायेगी। प्रतिमा में मां को महिषासुर का वध करते हुये दिखाया गया है। आयोजक देवेश कुमार झा ने मीडिया को बताया कि कुछ नया करने की सोच से यह थीम तैयार की गई है। समिति के अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि पंडाल में बंगाल की लोकप्रिय खानपान संस्कृति को खास अंदाज में दर्शाया जा रहा है। पंडाल के निर्माण पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किये जा रहे हैं, जबकि पूरे पूजा आयोजन का बजट लगभग 21 लाख रुपये है। आकर्षक विद्युत सज्जा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाभोग और प्रसाद वितरण की भी तैयारी है। शुक्ला कॉलोनी में पिछले 32 वर्षों से मां दुर्गा की पूजा होती आ रही है। इस बार समिति ने सड़क किनारे के बजाय कॉलोनी के अंदर खाली जमीन पर पंडाल बनाने का निर्णय लिया है।

इसे भी पढ़ें :

शारदीय नवरात्रि में इन 4 राशियों की चमक सकती है किस्मत…

Kohramlive : मां दुर्गा की आराधना का पावन पर्व...

रांची में प्रदर्शन, पुतला दहन कर गिरफ्तारी की मांग…

Ranchi : राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर...

योगी अखिलेश से बोले, अयोध्या से चुनाव लड़िये, आमने-सामने हो जाये मुकाबला…

UP : उत्तर प्रदेश की सियासत में मुख्यमंत्री योगी...

भारत-वेस्टइंडीज की टीमें पहुंची इंदौर, उमड़े फैंस…

Kohramlive : भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को...

झारखंड में कांग्रेस का ‘काला दिवस’…

Ranchi : चुनावी व्यवस्था में निष्पक्षता और पारदर्शिता का...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: