spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रांची में दिनदहाड़े चेन खींच कर भागने लगे बदमाश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी चौक पर बीते कल दोपहर में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक महिला से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। लेकिन महिला की हिम्मत के आगे अपराधी टिक नहीं पाये। CCTV फुटेज में साफ दिखता है कि चेन झपटते ही महिला ने पीछे बैठे अपराधी को पकड़ लिया, जिससे बाइक असंतुलित होकर गिर गई। महिला भी गिरी, लेकिन उसने चेन नहीं छोड़ी। एक अपराधी पैदल भागने लगा तो महिला उसके पीछे दौड़ पड़ी। इसी दौरान अपराधी ने डराने के लिए नकली पिस्टल से रबर गोलियां चलाईं और साथी के साथ फरार हो गया।

महिला ने बताया कि वह शादी समारोह से लौट रही थी। मौके पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने मदद नहीं की।  महिला का कहना है कि अगर लोग साथ देते तो अपराधी पकड़े जाते। बरियातू थानेदार मनोज कुमार ने बताया कि फिलहाल लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन CCTV के आधार पर जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज की जायेगी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अपराधियों ने रबर पिस्टल का इस्तेमाल किया था। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था और लोगों की उदासीनता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...