Ranchi : रांची के धुर्वा इलाके से लापता मासूम भाई-बहन अंश (7) और अंशिका (6) का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल सका है। बच्चों की तलाश तेज करते हुए पुलिस ने सूचना देने वाले के लिए 51 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है और बच्चों का पोस्टर जिलेभर में जारी किया गया है।
दोनों बच्चे 2 जनवरी की शाम करीब 4 बजे शालिमार बाजार चूड़ा खरीदने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों की सूचना पर धुर्वा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आश्रय गृहों, रांची और हटिया रेलवे स्टेशन, गुलगुलिया क्षेत्र, संभावित ठिकानों और सीसीटीवी फुटेज की जांच की, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
बच्चों के पिता हाल ही में पटना से रांची शिफ्ट हुए थे। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बच्चों से जुड़ी कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि दोनों मासूम सुरक्षित मिल सकें।










