spot_img
spot_img

रांची में खेलते-खेलते मासूम नाले में गिरा, चली गई जान…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर मौलाना आजाद कॉलोनी में खेल की हंसी अचानक मातम में बदल गई। गली में खेल रहे दो सगे भाई मो. फरहान (2) और मो. अरहान (3) पल भर में जिंदगी और मौत के बीच जा पहुंचे। खेलते-खेलते दोनों एक बड़े खुले नाले में जा गिरे। मौके पर ही नन्हे फरहान की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अरहान को मां और मोहल्ले के लोगों ने समय रहते बचा लिया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बच्चे रोज की तरह मोहल्ले में खेल रहे थे। खेलते-खेलते वे नाले के पास पहुंच गये और किसी को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
अचानक मां की चीख गूंजी, लोग दौड़े, हाथ बढ़े, अरहान तो बाहर आ गया, लेकिन फरहान किस्मत की पकड़ से छूट नहीं सका। हादसे के बाद कॉलोनी में सन्नाटा छा गया। हर आंख नम, हर चेहरा सवालों से भरा। पड़ोसियों का दर्द छलक पड़ा, बोले, “कई बार कहा गया था नालियों को ढक दीजिये, पर किसी ने नहीं सुनी।” स्थानीय लोगों ने बताया कि खुली नालियों को ढकने की मांग कई बार उठी, लेकिन कार्रवाई शून्य रही। आज उसी लापरवाही की कीमत एक मासूम जान ने चुका दी।

child died after falling into drain in Ranchi

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

थाना से कैदी फरार, रेल SP का बड़ा एक्शन…

Bihar : GRP थाना से पुलिस हिरासत में बंद...

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर पुलिस ने बढ़ाया हौसला…

Ranchi : छोटे से कस्बे पिठोरिया की धरती एक...

खनन की रफ्तार पर ग्रहण, कोई कारवाई नहीं…

Ranchi : कोयले की काली धरती पर विकास की...

CRPF के जवानों ने किया ‘महादान’…

Garhwa : गढ़वा में रविवार को 172 बटालियन केंद्रीय...

मानसून की दस्तक से पहले ‘आपन सरस्वतिया’ की बढ़ाई गई रफ्तार…

Garhwa : कभी शहर की पहचान रही सरस्वतिया नदी वर्षों...