खूंटी जेल में महिला बंदी को प्रेग्नेंट कर करा डाला अबॉर्शन !

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : खूंटी जेल में बंद एक महिला बंदी को पहले प्रेग्नेंट करने और फिर उसका अबॉर्शन कराने की शिकायत की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वायरल चिट्ठी राष्ट्रीय महिला आयोग के नाम लिखी गयी है। चिट्ठी में इस बात का जिक्र है कि खूंटी जेल में एक महिला बंदी के साथ लगातार एक महीने तक शारीरिक संबंध बनाया गया। यह महापाप करने का इल्जाम जेल के ही दो कर्मचारियों पर लगा है। इल्जाम है कि जेल से जल्द बाहर निकलवा देने का लालच देकर एक महीने तक शारीरिक संबंध बनाया गया। इस दौरान वह प्रेग्नेंट हो गई। दोनों संदेही गुनहगारों को प्रेगनेंसी की बात पता चलने पर पहले उसे जान से मारने और जेल में ही सड़ा देने की धमकी दी गई। फिर अबॉर्शन करा दिया गया। हालांकि इस वायरल चिट्ठी में कितना दम है, इसका फिलहाल आधिकारिक तौर पर कोई खुलासा नहीं हो पाया है।

चिट्ठी में आगे इल्जाम लगाया गया है कि गर्भपात कराने की तारीख बैकडेट में तीन महीने पहले का दिखाया गया है। चिट्ठी के जरिये आयोग से मांग की गई है कि महिला के आरोपों की जांच की जाए। साथ ही उसके मेडिकल रिपोर्ट की जांच विशेष टीम से कराये जाने की मांग की गई है। चिट्ठी में लिखा है कि जिन दो जेल कर्मियों ने उसके साथ गलत काम किया है, उसमें से एक छह साल और दूसरा आठ साल से खूंटी जेल में ही पोस्टेड है। दोनों जेलकर्मियों ने उसके अलावा दूसरी महिला बंदियों के साथ गलत हरकत किया है। चिट्ठी में लिखा है कि महिला लुधियाना की रहने वाली है। उसका पुश्तैनी मकान खूंटी में है। अफीम तस्करी के इल्जाम में वह खूंटी जेल में बंद है।

इधर, मामले में खूंटी डीसी लोकश मिश्रा ने मीडिया को बताया कि मामला गंभीर है। SDO की देखरेख में एक टीम गठित की गई है। टीम में महिला डॉक्टर और महिला मजिस्ट्रेट को शामिल किया गया है। जांच कर रिपोर्ट मांगा गया है

इसे भी पढ़ें : CM की तबीयत नासाज, सारे कार्यक्रम रद्द

इसे भी पढ़ें : आंधी-तूफान से तबाही, 8 लोगों की गई जान… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...