महज दो दिन में उजड़ गया सिंदूर, दरका कलेजा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : पलामू के सदर थाना क्षेत्र के सिंगर खुर्द में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें राहुल कुमार पाठक नामक युवक की मौत हो गई। राहुल पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के पंजरी कला के रहने वाले थे और सिर्फ दो दिन पहले यानी 29 नवंबर को ही उनकी शादी हुई थी। घटना की खबर मिलते ही परिजनों और परिचितों की बड़ी संख्या अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक राहुल बाइक से पाटन मोड़ की ओर से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी बीच सिंगर खुर्द में उनकी बाइक की टक्कर एक हाइवा से हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसने इस बारे में जाना सुना उनका कलेजा दरक गया। राहुल अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से भी जुड़े हुये थे। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि हादसे में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है, जबकि उसका चालक फरार है। उसकी तलाश जारी है। जिस जगह यह हादसा हुआ, वहां नेशनल हाइवे-39 का निर्माण कार्य भी चल रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...