Giridih में महिला ने कुएं में कूदकर दे दी जान, पड़ोसियों ने बताया- दांत दर्द से थी परेशान

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GIRIDIH : गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र की करिहारी निवासी एक अधेड़ महिला निर्मला देवी (57) ने दांत दर्द सहन नहीं कर सकने के कारण कुएं में कूदकर जान दे दी। बुधवार की सुबह उसकी लाश बरामद की गई। पिछले एक सप्ताह से वह दांत दर्द से परेशान थी। इलाज भी कराया पर दर्द में कोई कमी आता ना देख महिला ने मंगलवार की दोपहर ही कुएं में कूदने का प्रयास किया था, पर पड़ोसियों ने उसे बचा लिया था। आखिरकार रात में महिला ने खुदकुशी कर ली। सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

Read More :बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बेटियों को दिया यह स्पेशल तोहफा….

नहीं है कोई संतान

मृतका को शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियां भी थी। उसकी कोई संतान भी नहीं है। अकेली महिला पड़ोसियों के सहयोग और दैनिक मजदूरी कर अपना जीवन बसर कर रही थी। इसी बीच उसे दांत दर्द ने परेशान कर दिया। महिला ने खुद से दांत को निकाल दिया था, इसके बाद से उसे काफी दर्द हो रहा था।

Read More :ऑक्सीजन के बारे में रोचक तथ्य | Oxygen facts in hindi

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...

“दिव्यांगों को उनका हक दिलाइये विधायक जी…”

Hazaribagh(Krishna Paswan) : ''हजारीबाग के बरही विधानसभा में ऐसे...

रांची में ब्राउन शुगर का बड़ा खेल बेनकाब…

Ranchi : राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित...

अजय राय बोले, ट्रांसफर के बाद भी ‘पुराना असर’ कायम…

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष...