रांची : कोल्हान यूनिवर्सिटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। एक टॉपर छात्रा ने अपना गोल्ड मेडल (Gold Medal) और प्रमाण पत्र लेने से इनकार कर दिया। साथ ही कोल्हान यूनिवर्सिटी के खिलाफ विरोध जताया। छात्रा को मेडल लेने के लिए मंच पर बुलाया गया था। समारोह में मुख्य अतिथि की हैसियत से पहुंचे कुलाधिपति सह राज्यपाल रमेश बैस छात्रा के गले में मेडल पहनाने ही वाले थे। इससे पहले छात्रा ने हाथ जोड़कर मेडल लेने से इनकार कर दिया। छात्रा अपने हाथ में एक मांग पत्र लेकर मंच पर पहुंची थी। वह राज्यपाल को अपना पत्र सौंपना चाहती थी, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने दोबारा छात्रा को राज्यपाल के पास जाने से रोक दिया। साथ ही छात्रा के हाथ से मांग पत्र लेकर फाड़ दिया। इसके बाद छात्रा ने राज्यपाल के सामने ही मंच पर अपना विरोध जताया। उसने बताया कि वह विश्वविद्यालय में सभी छात्र-छात्राओं को एक साथ प्रमाण पत्र नहीं देने के निर्णय का विरोध कर रही है। छात्रा ने विश्वविद्यालय पर विद्यार्थियों के साथ भेदभाव का इल्जाम लगाया।
छात्रा का नाम सोनी गुप्ता है। उसने अर्थशास्त्र में 2016-18 सत्र में एमए किया है। वह कोल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालय जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की स्टूडेंट् रही है। पिछले सत्र में अपने विषय में सर्वाधिक अंक लाने पर उसका चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ था। मुख्य समारोह पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में आयोजित किया गया था, जहां राज्यपाल के सामने ही विवाद हो गया।

इसे भी पढ़ें : SSC CGL आ गया Final Result, देखें कट-ऑफ लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…
इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्प गलत, देखिये…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता, डीजीपी ने खींचा खाका








