spot_img

पलभर में 20 जिंदगियों का मिट गया नामों-निशा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश के कुरनूल के चिन्नातेकुर गांव के पास शुक्रवार तड़के एक ऐसा हादसा हुआ जिसने पूरे देश को हिला दिया। हैदराबाद जा रही एक प्राइवेट बस रास्ते में एक बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के नीचे जा फंसी और उसका फ्यूल रिसने लगा। कुछ ही पलों में आग भड़क उठी और देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। बस में कुल 41 यात्री सवार थे। 21 लोगों को किसी तरह बचा लिया गया, लेकिन 20 लोगों की ज़िंदगियां लपटों में समा गईं। मरने वालों में वह बाइक सवार भी शामिल था। हादसा रात के सन्नाटे में, सुबह करीब 3 बजे हुआ। जब ज़्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। बस का दरवाज़ा शॉर्ट सर्किट की वजह से जाम हो गया, और कोई बाहर नहीं निकल सका।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और PM नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। PM मोदी ने मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास हज़ार रुपये देने की घोषणा की। वहीं CM चंद्रबाबू नायडू ने भी हादसे को “अत्यंत पीड़ादायक” बताते हुये प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कुरनूल के जनरल अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है। कई परिवार अपने प्रियजनों की पहचान के लिए अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं। राख में तब्दील बस अब सिर्फ एक खामोश गवाही है—उस सफर की, जो कभी मंज़िल तक नहीं पहुंचा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...