spot_img
spot_img
spot_img

बिजली व्‍यवस्‍था बेहतर बनाएं, डीवीसी पर निर्भरता खत्‍म करें : सीएम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में बिजली उत्पादन के लिए कोयला और पानी  समेत सभी संसाधन उपलब्ध है,  फिर भी  अपनी जरूरतों के हिसाब से बिजली उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं। हमें अन्य स्रोतों से बिजली लेनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में कहा कि  बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाएं।  इससे ना  सिर्फ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होंगे, बल्कि  राजस्व में भी इजाफा होगा। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने ऊर्जा विकास, उत्पादन, संचरण, वितरण और सेवा से संबंधित योजनाओं की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

बिजली के क्षेत्र में आत्‍मनिर्भर बनना है 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली के लिए डीवीसी पर निर्भरता को खत्म करना है। इस दिशा में विभाग सभी जरूरी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि डीवीसी कमांड एरिया वाले 7 जिलों में बिजली आपूर्ति  के लिए महंगी बिजली खरीदनी पड़ती है। इससे राजस्व का नुकसान होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि  डीवीसी कमांड एरिया में  ट्रांसमिशन  लाइन और सब  स्टेशन बनाने  के कार्य मे  तेजी लाई जाए। विभाग की ओर से बताया गया कि लातेहार -चतरा के बीच ट्रांसमिशन लाइन और सब स्टेशन बनकर तैयार है। इसके चालू होने से  एक और जिले में बिजली के लिए डीवीसी पर  निर्भरता खत्म हो जाएगी। डीवीसी से  जहां लगभग पांच रुपये  यूनिट बिजली खरीदना पड़ता है, वहीं इसके चालू होने से लगभग 3 रुपए प्रति यूनिट बिजली मिलेगी।

इसे भी पढ़ें : बारात निकलने से पहले दूल्‍हे के घर आ धमकी प्रेमिका, दुल्‍हन ने दूसरे के साथ रचाई शादी

बिजली बिल वितरण और  संग्रह की व्यवस्था को बेहतर बनाएं 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  वर्तमान में बिजली वितरण  की जो व्यवस्था है, उसमें राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है।  इसे दूर करने की दिशा में कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बिजली बिल वितरण  और  संग्रहण की व्यवस्था को बेहतर बनाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा राजस्व प्राप्त हो सके। विभाग की ओर से बताया गया कि अभी बिजली से लगभग 34 प्रतिशत  राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसकी वजह खराब मीटर, कमजोर संचरण लाइन, फीडर ,संग्रहण और बिजली चोरी है। इसे दुरुस्त करने की कार्रवाई हो रही है। बिजली चोरी को रोकने के लिए पूरे राज्य में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। बिजली चोरों के खिलाफ जुर्माने के साथ प्राथमिकी भी दर्ज की जा रही है।

अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा दें 

मुख्यमंत्री ने कहा कि  रिन्यूएबल एनर्जी को बढ़ावा देकर हम बिजली उत्पादन और इसमें आने वाली लागत को  कम कर सकते हैं। उन्होंने सौर ऊर्जा आधारित बिजली व्यवस्था को बनाने की दिशा में पहल करने को कहा। इसके अलावा डैम आदि के किनारे  हाइडल पावर प्लांट की संभावनाओं को तलाशें। विभाग की ओर से बताया गया कि अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट और सोलर पावर पार्क बनाने  की योजना तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में रिन्यूअल एनर्जी की व्यवस्था बनाने के भी निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद

खाली पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करें 

विभाग की ओर से मुख्यमंत्री को बताया गया कि पदों के खाली रहने से  बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने राजस्व संग्रहण के कार्य में  असुविधा हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाइनमैन समेत सभी खाली पदों को भरने की पहल  शुरू की जाए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...