spot_img
spot_img

DC ने बुलाई अहम बैठक…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिला समाहरणालय सभागार में मंडल डैम के अवशेष कार्यों की समीक्षा को लेकर DC शेखर जमुआर की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। पुलिस कप्तान दीपक कुमार पाण्डेय समेत प्रशासन और स्थानीय प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डूब क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। DC ने साफ निर्देश दिया कि पुनर्वास को लेकर सकारात्मक रवैया अपनायें, बाहरी हस्तक्षेप से बचें और किसी भी अवरोध की स्थिति में तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।

बैठक में बताया गया कि बड़गड़ प्रखंड के मदगाड़ी “च” पंचायत के 6 गांव डूब क्षेत्र में हैं, जहां के 780 प्रभावित परिवारों को सरकार द्वारा पुनर्वास के तहत एक-एक एकड़ जमीन और 15 लाख रुपये की दो किस्तों में सहायता दी जानी है। वहीं, सभी लाभुकों को नवनिर्मित पुनर्वास स्थल पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। मुखिया, शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविकाएं और डूब क्षेत्र संघर्ष समिति के सदस्य भी इस बैठक में मौजूद रहे। DC ने सभी से सहयोग की अपील की और भरोसा दिलाया कि प्रशासन पुनर्वास को पूरी संवेदनशीलता से आगे बढ़ा रहा है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...