spot_img
spot_img
spot_img

राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी सूचना…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत “e-KYC सप्ताह” का आयोजन किया जायेगा। इसके तहत 21 मार्च से 27 मार्च के बीच पीला और गुलाबी राशन कार्डधारियों का e-KYC किया जायेगा। यह कदम राशन कार्डधारियों के लिए अनिवार्य है और इसके तहत विभागीय प्रक्रिया के माध्यम से उनके दस्तावेज़ की प्रमाणिकता की जायेगी।

DC मंजूनाथ भजंत्री ने बताया कि राशन कार्डधारियों की e-KYC प्रक्रिया 31 मार्च 2025 तक पूरी की जानी है। इस दौरान जनवितरण प्रणाली (PDS) के दुकानदार कार्डधारियों के घरों पर जाकर e-KYC का कार्य संपन्न करेंगे। DC ने सभी पीला और गुलाबी राशन कार्डधारियों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया को e-KYC सप्ताह के दौरान अवश्य पूरा करें ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो।

क्या होगा e-KYC में?

  • राशन कार्डधारी का मोबाइल नंबर वेरीफाई किया जायेगा।
  • यदि आधार सीडिंग नहीं हुई है, तो इसे भी पूरा किया जायेगा।

सभी संबंधित पणन पदाधिकारी और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे इस कार्य को समय पर सुनिश्चित करें और राशन कार्डधारियों की सूची 20 मार्च 2025 तक जनवितरण प्रणाली दुकानदारों को सौंपे। इस पहल के तहत राशन कार्डधारी को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं दी जायेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...