Hazaribagh(Krishna Paswan) : दनुआ पुल की खस्ताहाल सड़कों को लेकर कोहराम लाइव की लगातार रिपोर्टिंग आखिरकार रंग लाई। NHAI ने आज पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है, जिससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।
पिछले कई दिनों से कोहराम लाइव ने दनुआ पुल की बदतर स्थिति और लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर रिपोर्ट प्रकाशित की थी। पुल पर बने गड्ढों और कमजोर संरचना से ट्रैफिक में रुकावट के साथ-साथ यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ रही थी। हमारी खबर का संज्ञान लेते हुये, आज दोपहर NHAI की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य की शुरुआत की। अधिकारियों ने बताया कि पुल की नींव को मजबूत करने के लिए ‘पिचिंग’ का काम किया जा रहा है, जिससे भविष्य में संरचना और मजबूत होगी। स्थानीय लोगों ने कोहराम लाइव की सराहना करते हुये कहा, “अगर मीडिया ने यह मुद्दा नहीं उठाया होता, तो शायद अभी भी हम इसी हाल में जी रहे होते।”








