Ranchi : झारखंड में बुधवार को आदिवासी संगठनों के बुलाये राज्यव्यापी बंद का असर साफ नजर आया। रांची के सिरमटोली सरना स्थल के पास बन रहे फ्लाईओवर रैंप के खिलाफ आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया था। राजधानी रांची समेत कई जिलों में प्रमुख चौराहों और सड़कों को जाम कर प्रदर्शन किया गया। रांची के जोड़ापुल, कांके, सिरमटोली मुंडा चौक, अल्बर्ट एक्का चौक और पिस्का मोड़ जैसे इलाकों में टायर जलाये गये, दुकानें बंद कराई गईं और आवाजाही पूरी तरह थम गई। सुबह से ही सड़कें सन्नाटे में डूबी रहीं, गाड़ियों की कतारें लगी रहीं और आम जनजीवन पर असर साफ दिखा। हालांकि, दोपहर बाद एक अलग ही तस्वीर सामने आई। जैसे ही घड़ी ने तीन बजाये, प्रदर्शनकारी खुद आगे आये, खिचड़ी बांटी और सड़कों से हटकर रास्ते खोल दिये। कहीं कोई हंगामा नहीं, कोई हिंसा नहीं, यह विरोध शालीन था, सधा हुआ था, और बेहद सशक्त संदेश देता था। सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए भी प्रदर्शनकारियों ने कानून व्यवस्था का सम्मान किया।
वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…
Bihar : कहते हैं, हर पिता का सबसे बड़ा...
मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…
Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...
रांची को मिलेगी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ रुपये होंगे खर्च…
Ranchi : राजधानी रांची को जल्द ही उसकी पहली...
झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…
Ranchi : झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की...
केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…
Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...








