Ranchi : राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर IMA झारखंड ने चिंता जताई है। IMA झारखंड ने सीएम हेमंत सोरेन से पत्र लिखकर आग्रह किया है कि झारखंड में मिल रहे संक्रमितों के आंकड़े को एक कड़ी चेतावनी के रूप में लिया जाए। आईएमए ने सरकार से आग्रह किया है कि जल्द ही इसको लेकर कठोर कदम उठाया जाए, ताकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोका जा सके। आईएमए ने कहा है कि कुछ दिनों के लिए स्कूल, कॉलेज समेत गैदरिंग वाले संस्थान को बंद कर देना चाहिए। मॉल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स आदि को भी आंशिक रूप से बंद करने पर विचार करना चाहिए। इसके अलावा लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करवाने का भी सुझाव दिया है। साथ ही इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार से अभियान चलाने की अपील की है। IMA झारखंड के अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह और सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने उम्मीद जताई है कि सरकार बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित निर्णय लेगी।
Read More :एंटी क्राइम चेकिंग में क्रिमिनल्स का पुलिस ने क्या किया, देखें…
Read More :झारखंड में लग सकती है पाबंदियां, हेल्थ डिपार्टमेंट ने दिया ये सुझाव
Read More :अपने ही फ्लैट के नीचे मिली भावेश की लाश, पुलिस बोली…
Read More :रेलवे ट्रैक पर जो कुछ दिखा, इलाके में सनसनी फैला गया
Read More :लावारिस कुत्ते की खातिर झोंटा-झोंटी
Read More :इस हाल में मिला 4 दिनों से गायब दिलीप, आक्रोशित हुये ग्रामीण…














