Bihar : रॉन्ग नंबर से फोन आना फसाना हो गया। एक अजनबी से गुफ्तगू कयामत बन गई, दोस्ती का इरादा था और मोहब्बत हो गई। कॉल रिसीव करने वाली शादीशुदा महिला हरजाई हो गई। रॉन्ग नंबर पर दोनों में बातचीत शुरू हुई, फिर क्या था दोनों ने एक साथ जीने-मरने की कसमें तक खायी और घर छोड़ भाग निकले। दरभंगा का लड़का सीधे हावड़ा पहुंच गया, वहां पहले से उसकी प्रेमिका उसके आने का इंतेजार कर रही थी। हावड़ा स्टेशन पर दोनों मिले, बातें हुई और फिर वापस समस्तीपुर आ गये। यहां से मुजफ्फरपुर गये। लड़के ने कहा घर संवारना तेरा काम होगा, घर बसाना मेरा। नया अशियाना पंजाब में बसाने को सोचा। रेलवे पुलिस को इनके चाल-चलन पर शक हो गया। दोनों धरा गये तब यह बड़ा राज खुला।
लड़के ने पुलिस को बताया कि एक रोज गलती से रॉन्ग नंबर लग गया। फोन किसी लड़की ने उठाया। बातचीत शुरू हुई तो दोस्ती का इरादा बनाया, पर मोहब्बत की राह में इतने करीब आ गये कि अब दूर हो गये। पुलिस ने दोनों के परिवार को बुलाया। कोलकाता से लड़की के घर वाले जब रेलवे थाना पहुंचे तो सच्चाई जान लड़के के होश उड़ गये। वह शादीशुदा निकली। बाद में दोनों के घरवाले अपनी-अपनी अमानत को लेकर वहां से निकल गये। दरभंगा में रहनेवाला लड़का घर से केवल 1 हजार रुपये लेकर निकला था। बड़ा सपना संजोया था, पर उसमें ग्रहण लग गया।
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बेखौफ अपराधियों ने तीन युवकों को मा*री गोली, मचा तहलका… जानें
इसे भी पढ़ें :घर में खोल रखी थी नकली शराब की फैक्ट्री, फिर क्या हुआ… जानें












