कोहराम लाइव डेस्क : एक शादीशुदा महिला के कई मर्दों से अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी उसके प्रेमी को हुई तो उसे ये बात अच्छी नहीं लगी। उसने योजनाबद्ध तरीके से प्रेमिका को मारने की प्लानिंग की। पहले गला दबाकर उसकी हत्या करनी चाही, फिर चाकू से उसका गला काटा दिया और फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी। पुलिस ने जब गहनता से इसकी जांच की तो पता चला कि उसकी हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके प्रेमी ने की है। दिल्ली पुलिस ने 48 घंटे में ही मर्डर मिस्ट्री को सुलझाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह वारदात दिल्ली के किशनगढ़ इलाके की है। पुलिस ने बताया कि इस घटना को अंजाम महिला के प्रेमी ने ही दी है।
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में बीच सड़क पर IED विस्फोट, दहला इलाका, दहशत में लोग
पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति के साथ रहती थी और उसके अपने पति के दोस्त के साथ अवैध संबंध थे। लेकिन जैसे ही प्रेमी को इस बात की जानकारी हुई कि महिला के कई और मर्दों के साथ अवैध संबंध है। वह महिला को नापसंद करने लगा और उसके खिलाफ साजिश रची। आरोपी ने पहले महिला के अवैध संबंध की सूचना उसके पति को दी। लेकिन पारिवारिक हालात अच्छे न होने के कराण मृतक महिला के पति ने कोई कदम नहीं उठाया। इससे गुस्से में आकार आरोपी ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी।
इस वारदात को लूटपाट की शक्ल देने की कोशिश की गई। आरोपी ने इस पूरी घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस को खुद दी। पुलिस ने जब पूरे मामले की जांच शुरू किया तो पता चला कि इस मर्डर मिस्ट्री का मास्टरमाइंड वो खुद है।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : झारखंड के नए डीजीपी बने नीरज सिन्हा












