गढ़वा : अवैध शराब के खिलाफ चला अभियान। छापामारी में 70 लीटर शराब बरामद। एक तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे। जिले के सभी थाने में चलाया जा रहा है अभियान। इसी क्रम में दुल्दूलुवा गांव से एक शराब तस्कर पकड़ाया। वह महुआ शराब बनाकर बेचता था।
बिना नंबर की बाइक भी जब्त
सूचना मिलने पर गढ़वा शहर के थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फिर छापा मारा गया, जिसमें 70 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्कर का नाम मनोज प्रसाद गुप्ता है। उसके पास से बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई।
इसे भी पढ़ें : सुहागरात से पहले हवालात पहुंचा PCS अधिकारी…
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि वह दुल्दूलुआ से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की सप्लाई गढ़वा के आसपास के इलाकों में करता है। मनोज पर केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
इसे भी पढ़ें : Police और TPC के बीच मुठभेड़, एक उग्रवादी ढेर, एके 47 बरामद














