Hazaribagh(Sunil/Pooja) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत के सेहदा गांव में बड़े पैमाने पर कोयले की अवैध ढुलाई और डंपिंग हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, दिनदहाड़े ट्रैक्टर और भारी वाहन कोयला ले जाकर गांव के आसपास स्टोर कर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने फॉरेस्ट, पुलिस और माइनिंग विभाग की उदासीनता पर सवाल उठाये हैं। उनके मुताबिक, अधिकारियों की चुप्पी ने कोयला माफिया के हौसले और बढ़ा दिये हैं। अवैध डंपिंग से सरकारी राजस्व को नुकसान भी हो रहा है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इलाके के लोग उच्च अधिकारियों से तुरंत जांच और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो अंजाम भयावह हो सकते हैं।
सेहदा गांव में खुलेआम कोयले का अवैध डंप
Date:

चुटूपालु घाटी को लेकर जिसका बरसों से था इंतजार, वो घड़ी आ गई…
Ranchi(Kuldip Tiwary) : राजधानी रांची की लाइफलाइन माने जाने...
लव मैरिज का भयानक अंत, लगा हत्या का इल्जाम, पति ये बोल गया…
Dumka : दुमका के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र जरुवाडीह गांव...
ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो
Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...
थाने में पति ने लगाई गुहार, फिर पत्नी ने सुनाया ऐसा फैसला कि सब रह गये दंग…
UP : किशनी थाने में सोमवार को एक ऐसा...
रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…
Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...











