spot_img
spot_img
spot_img

IIT मद्रास का झारखंड परिवहन विभाग के साथ MoU, देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राज्य में सड़क दुर्घटनाओं एवं तदजनित मानव मृत्यु दर को कम करने हेतु तकनीकी सुविधाएं, अनुसंधान तथा हितधारक विभागों के लिए कार्य प्रणाली विकसित करने हेतु भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के साथ सड़क सुरक्षा परिवहन विभाग, झारखंड द्वारा एक कार्यशाला-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें लीड एजेंसी, सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग के सभी पदाधिकारियों के साथ, सड़क सुरक्षा से जुड़े पुलिस पदाधिकारी, सभी मोटर यान निरीक्षक तथा पथ निर्माण विभाग के पदाधिकारी शामिल हुये। कार्यशाला में दुर्घटना स्थल पर दुर्घटना ऑडिट करना और सड़क दुर्घटनाओं के तीन मुख्य घटक मानव, वाहन और सड़क के वातावरण को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक/वैज्ञानिक दुर्घटना जांच विकसित करने के बारे में चर्चा की गई ।

IIT मद्रास सड़क दुर्घटना की संख्या को कम करने तथा उससे होने वाली मृत्यु की संख्या को न्युनतम करने के निमित्त के लिए एक वैज्ञानिक प्रवर्तन दृष्टिकोण को लागू करने के लिए झारखंड सरकार की सहायता करेगा। इस सहयोग के लिए आज गुरुवार को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास के साथ सड़क सुरक्षा, परिवहन विभाग, झारखंड के बीच एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया गया।

वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने की आवश्यकता

कार्यशाला में मोटर यान निरीक्षक तथा पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा उठाए गए सड़क सुरक्षा से संबंधित सवालों तथा समस्याओं पर परस्पर विचार विमर्श किया गया तथा उनके समाधान हेतु अग्रेतर योजना बनाकर वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान मे रखकर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए आवश्यक क्रियाकलापों के बारे में चिंतन किया गया।
इसके बाद, सड़क सुरक्षा के सभी पहलुओं को शामिल करते हुए एक विस्तृत दुर्घटना जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें राज्य के सभी सड़क समेत, ब्लैक स्पॉटस पर दुर्घटनाओं के रोकथाम के उपाय शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें :RBI ने किया बड़ा ऐलान, घर बैठे भरें स्‍कूल फीस, किराया और बिल…जानें कैसे

इसे भी पढ़ें :500 रुपये के नोट को लेकर RBI ने दी बड़ी खबर, देखें क्या…

इसे भी पढ़ें :ग्राहकों के लिए जरूरी खबर, ATM से पैसा निकालने का नियम बदला

इसे भी पढ़ें :किसानों के लिए बड़ी खबर! इस साल इतने लाख करोड़ रहेगी खाद सब्सिडी

इसे भी पढ़ें :इनकम टैक्स विभाग का अलर्ट, 31 मार्च से पहले नहीं किया ये काम तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...