UP : गांव में पहले ही दिन नागिन को लोगों ने देखा था, इधर-उधर घूम रही थी, लेकिन सबने नजरअंदाज कर दिया। उसी रात मनोज अपने घर में चैन की नींद सो रहा था, तभी सुबह 4 बजे नागिन ने डंस लिया। उसकी चीख से पत्नी की नींद टूटी, और सामने नागिन को देखकर चीख-पुकार मच गई। परिवार वालों ने गांव के झाड़-फूंक करने वालों को बुलाया। झाड़-फूंक कराई, थालियां भी बजीं, पर मनोज की तबीयत बिगड़ती चली गई। पहले लक्ष्मी नगर के भास्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया, फिर हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जयपुर रेफर किया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। मनोज की मौत के बाद उसके जीजा दिनेश शोक जताने गांव पहुंचे। रात में मनोज का भाई पप्पू और दिनेश साथ सो रहे थे। उसी नागिन ने दोनों को फिर डंस लिया। पूरा घर दहशत में आ गया। गांव में खबर जंगल की आग की तरह फैली, लोगों ने मिलकर नागिन को लाठी-डंडों से मार डाला। गांव नगौड़ा राय से फिर बायगीर (झाड़-फूंक करने वाले) बुलाया गया। झाड़-फूंक, थाली बजा, सब किया गया। चार घंटे की मशक्कत के बाद भी कुछ असर नहीं हुआ। फिर दोनों को पास के पानी गांव ले जाया गया, जहां खास बायगीरों ने इलाज किया, तब जाकर जान बच सकी। मृतक के भाई राजू ने बताया कि अब पप्पू और दिनेश दोनों ठीक हैं। गांव वाले आज भी झाड़-फूंक को ही पहला इलाज मानते हैं। लेकिन विशेषज्ञ डॉ. बिजेंद्र सिंह सिसौदिया का कहना है, “सांप काटे तो झाड़-फूंक नहीं, तुरंत अस्पताल ले जायें। मरीज को एंटीवेनिन इंजेक्शन जरूरी है, जो जहर को बेअसर करता है।” यूपी के मथुरा स्थित महावन तहसील के गांव सिहोरा में यह घटना हुई।
अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…
Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...
मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें
Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...
रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…
Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...
एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…
Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...
मंदिर वाले कमरे में खाना खाना सही है या नहीं, वास्तु क्या कहते हैं… जानें
Kohramlive : भारतीय घरों में मंदिर सिर्फ पूजा का...












