spot_img
spot_img
spot_img

IG बोले, नशा और नेटवर्क अ*पराध पर जोर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ramgarh :  उत्तरी छोटानागपुर के IG सुनील भास्कर की अध्यक्षता में आज रामगढ़ SP कार्यालय में हुई इस अंतरजिला हाई लेवल मीटिंग में कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, नशा तस्करी, नक्सल गतिविधियों और साइबर अपराध जैसे संवेदनशील मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। इससे पहले IG सुनील भास्कर को आगमन पर ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया। इसके बाद उन्होंने बैठक की शुरुआत करते हुये कहा कि दुर्गा पूजा जैसे बड़े पर्व को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये सभी जिलों की पुलिस बधाई की पात्र है, पर अब हमें त्योहारी सफलता से आगे बढ़कर अपराध पर स्थायी नियंत्रण की दिशा में काम करना होगा। बैठक में जिन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया, उनमें प्रमुख थे, नक्सली घटनायें और संगठित अपराधियों की सक्रियता, अफीम की खेती की रोकथाम एवं विनिष्टीकरण योजना, महिलाओं और बच्चों के विरुद्ध अपराध (POCSO मामले में गंभीरता, एनडीपीएस एक्ट से जुड़े लंबित कांड, CCTNS डेटा अपलोड की स्थिति, न्यायालयों की सुरक्षा और गवाह संरक्षण योजना, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा अभियानों की समीक्षा। IG ने स्पष्ट निर्देश दिये कि जेल से छूटे नक्सली व अपराधी अगर दोबारा सक्रिय दिखें तो उन पर कड़ी नजर रखी जाये और आवश्यक होने पर सीसीए (Crime Control Act) का प्रयोग करने से भी हिचक न दिखाई जाये। IG ने कहा कि “पुलिस की छवि जनता की सुरक्षा से बनती है। इसलिए हर अधिकारी को अपनी ड्यूटी को एक मिशन की तरह निभाना होगा। संगठित अपराध पर रोक, नशे के जाल का उन्मूलन और लंबित मामलों के त्वरित निपटारे पर फोकस होना चाहिये।”  मीटिंग में सभी जिलों के SP ने अपनी-अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें, अपराध नियंत्रण, लंबित वारंट, अभियोजन स्वीकृत्यादेश, सड़क सुरक्षा, और सीसीटीएनएस एवं सीपीएमएस डेटा प्रबंधन की अद्यतन स्थिति शामिल थी। IG ने निर्देश दिया कि झारखंड पुलिस मुख्यालय से मिले दिशा-निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...