कोहराम लाइव डेस्क : सहकारी उर्वरक कंपनी IFFCO ने बुधवार को एनपी खाद की अधिकतम खुदरा कीमत में 50 रुपये प्रति बोरी की कमी कर इसे 925 रुपये कर दिया। कीमतों में कटौती तत्काल प्रभाव से लागू है। IFFCO ने एक बयान में कहा कि एनपी उर्वरक की कीमतों में कमी कृषि लागत को कम करने तथा 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की प्रधानमत्री की योजना के अनुरूप है। एनपी उर्वरक में नाइट्रोजन और सुपरफॉस्फोट होते हैं।
इसे भी पढ़ें :विधायकों को दिए आवास का ब्यौरा नहीं देने पर Highcourt नाराज
इसे भी पढ़ें :Dhoni के फार्म हाउस में फुदकते नजर आएंगे ‘कड़कनाथ’
किसानों के लिए जीतना संभव हो, कीमते होगी कम : IFFCO
IFFCO के प्रबंध निदेशक और सीईओ यू एस अवस्थी ने ट्वीट कर कहा, ‘हम पूरे भारत में सभी स्टॉक के लिए एनपी 20: 20: 20: 0: 13 उर्वरक की कीमत तत्काल प्रभाव से 50 रुपये प्रति बोरी घटाने की घोषणा कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा कि किसानों की मदद करने के लिए सल्फर पर प्रति टन 1,000 रुपये की कटौती की गई है। इफको ने कुछ महीने पहले एनपीके और डीएपी उर्वरकों की कीमतों में भी कटौती की थी।
इसे भी पढ़ें :Online News Portals भी अब सूचना प्रसारण मंत्रालय के दायरे में…
इसे भी पढ़ें :Aamir की ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नहीं दिखेंगे Shahrukh
इसे भी पढ़ें :Fire : किसान के घर में लगी आग, रुपये-सामान जलकर खाक








