शादी से पहले पानी है खूबसूरती तो अपनाये ये बेजोड़ 6 तरीके…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शादी हर लड़की के जीवन का सबसे खास और यादगार दिन होता है। इस दिन हर दुल्हन चाहती है कि उसकी त्वचा बिना भारी मेकअप के भी नेचुरली ग्लो करे। सिर्फ बाहरी स्किनकेयर या मेकअप ही काफी नहीं होता, बल्कि शरीर को अंदर से स्वस्थ और डिटॉक्स रखना भी उतना ही जरूरी होता है। यही वजह है कि आजकल प्री-ब्राइडल ग्लो ड्रिंक्स को खास महत्व दिया जा रहा है। ये हेल्दी और नेचुरल पेय त्वचा को पोषण देते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाते हैं और स्किन को अंदर से चमकदार बनाते हैं। नियमित रूप से इन ड्रिंक्स को अपनाने से पिंपल्स, डलनेस और थकान की समस्या कम होती है। अगर शादी से 30–45 दिन पहले इन्हें डेली रूटीन में शामिल कर लिया जाये तो त्वचा हेल्दी, फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है, जिससे दुल्हन का कॉन्फिडेंस भी दोगुना हो जाता है।

गुनगुना नींबू पानीः दिन की शुरुआत गुनगुने नींबू पानी से करने से शरीर डिटॉक्स होता है। इसमें मौजूद विटामिन C त्वचा को ब्राइट बनाता है और पिंपल्स कम करने में मदद करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर पियें।

चुकंदर और गाजर का जूसः चुकंदर खून को साफ करता है, जबकि गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा में नेचुरल पिंक ग्लो लाते हैं। यह ड्रिंक दुल्हनों के लिये सबसे बेहतरीन प्री-ग्लो ड्रिंक मानी जाती है।

नारियल पानीः नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और स्किन को अंदर से मॉइस्चराइज करता है। रोजाना नारियल पानी पीने से त्वचा साफ, फ्रेश और हेल्दी दिखती है।

हल्दी वाला दूधः हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण त्वचा की सूजन, दाग-धब्बों और मुंहासों को कम करने में मदद करते हैं। रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है।

खीरा–पुदीना डिटॉक्स ड्रिंकः  यह ड्रिंक शरीर की गर्मी कम करता है और चेहरे पर ठंडक के साथ ग्लो लाता है।खासकर गर्मियों में यह ड्रिंक बेहद असरदार होती है।

आंवला जूसः आंवला विटामिन C का पावरहाउस है। यह कोलेजन बढ़ाकर त्वचा को टाइट, स्मूद और ग्लोइंग बनाता है। शादी से पहले आंवला जूस का नियमित सेवन बेहद लाभकारी होता है।

अगर आप अपनी शादी में नेचुरल और हेल्दी ग्लो चाहती हैं, तो मेकअप के साथ-साथ इन प्री-ब्राइडल ग्लो ड्रिंक्स को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। 30–45 दिन की सही तैयारी आपकी त्वचा को भीतर से निखार देगी और आप अपने खास दिन पर आत्मविश्वास से भरपूर नजर आयेंगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुधा दूध भी हुआ महंगा… जानें नये रेट

Ranchi : अमूल और मदर डेयरी ने दूध की...

पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड का हुआ अंत, किसने मा’रा… जानें

Kohramlive : पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बड़े नामों...

9 सीनियर IPS अफसर इधर से उधर… देखें पूरी लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन में...

कॉकरोच जनता पार्टी का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल…

Kohramlive : व्यंग्यात्मक राजनीतिक संगठन “कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)”...

डांट से भड़के बेटे ने उठा ली कुदाल, मच गया कोहराम…

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के शिंजो...