Kohramlive : बेशक, शख्स चाहे कोई हो, अपनी गाड़ी से ज्यादा से ज्यादा माइलेज हासिल करना चाहता है। पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच हर कोई हांफ रहा है। माइलेज बढ़ाने के कुछ तौर-तरीके हैं, जिसे अपना कर माइलेज को बेहतर किया जा सकता है। इस सेक्टर के जानकार लोगों का दावा है कि थोड़ा सा लूर-लक्षण कर माइलेज बढ़ाया जा सकता है। सबसे प्रभावी तरीका है सही ड्राइविंग करना। गाड़ी की स्पीड सीधे माइलेज पर असर करती है। जब भी ड्राइव करें तो टॉप गियर में गाड़ी को 80 किलोमीटर की रफ्तार में रखें। जितनी तेज रफ्तार, उतनी अधिक तेल जलेगा। हाई गियर में कम स्पीड और लो गियर में हाई स्पीड से बचना चाहिए। मतलब साफ है कि सही स्पीड पर सही गियर का इस्तेमाल करना होगा।
जानकारों का दावा है कि बार-बार ब्रेक लगाने से भी ज्यादा तेल खपत होता है। बार-बार ब्रेक लगाने से बचना चाहिये। गाड़ी को आगे चलने वाली गाड़ी से पर्याप्त दूरी पर रख चल सकते हैं, इससे स्पीड ब्रेकर पर भी गाड़ी को कंट्रोल करने में सहुलियत होती है। AC का ज्यादा इस्तेमाल फ्यूल कंसम्प्शन को बढ़ा देती है। खिड़कियों को खोलकर ठंडी हवा का मजा लें। टायर में कम हवा गाड़ी का माइलेज बिगाड़ सकता है। रेगुलर गाड़ी के टायर के हवा को चेक कराते रहें, वहीं टायर डेफलेक्शन को सही माप के अनुसार बनाएं रखें। गाड़ी का माइलेज बढ़ाने की खातिर क्रूज कंट्रोल फीचर का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह फीचर गाड़ी को सेट की गई स्पीड पर चलता है, जिससे आप खुली सड़कों और हाईवे पर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से गाड़ी का माइलेज बढ़ जायेगा, क्योंकि इससे इंजन को बेहतर तरीके से चलता है।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में अगले तीन दिन तक तेज हवा के साथ बारिश, ओलावृष्टि का भी अलर्ट
इसे भी पढ़ें :‘मन की बात’ के लिए दूल्हे ने टाल दी शादी की रस्में, नई नवेली दुल्हन क्या बोल गई, देखें…
इसे भी पढ़ें :MRP से ज्यादा कीमत पर शराब बेचे जाने पर FIR…
इसे भी पढ़ें :फिर बदला स्कूलों का समय, नया आदेश जारी
इसे भी पढ़ें :गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला दरभंगा, इलाके में सनसनी
इसे भी पढ़ें :CSK vs PBKS : चेपक में पंजाब की शानदार जीत
इसे भी पढ़ें :WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, देखें क्या








