spot_img
spot_img
spot_img

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : अगर आप WhatsApp यूजर हैं तो आपके लिए बड़ा अपडेट है। दरअसल अब यूजर्स एक ही अकाउंट से चार अलग-अलग स्मार्टफोन में WhatsApp यूज कर पाएंगे। इस फीचर का ऐलान कंपनी की सीईओ मार्क जकरबर्ग ने खुद की है। इस फीचर की मांग पिछले काफी समय से हो रही थी। आपको बता दें कि ये फीचर पहले से ही उपलब्ध था। इसे मल्टी-डिवाइस नाम से पेश किया गया था। हालांकि, इसमें अब तक यूजर्स को प्राइमरी फोन के साथ ब्राउजर, कम्प्यूटर और एंड्रॉयड टैबलेट में ही अकाउंट को एक्सेस करने का ऑप्शन दिया जा रहा था।

लेकिन, अब यूजर्स अलग-अलग चार फोन में भी मेन अकाउंट को एक्सेस कर सकते हैं। इसे दुनियाभर में यूजर्स के लिए जारी कर दिया गया है और ये आने वाले हफ्तों में सभी यूजर्स तक पहुंच जाएगा। वॉट्सऐप ने जानकारी दी है कि लिंक किए गए बाकी फोन्स में भी मैसेज, मीडिया और कॉल्स एन्क्रिप्टेड रहेंगे। हालांकि, अगर मेन फोन 14 दिन तक इनएक्टिव रहेगा। तो बाकी फोन्स में भी वॉट्सऐप को बंद कर दिया जाएगा। ये नया फीचर खासतौर पर छोटे व्यवसायों के काफी फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि, इसमें एक ही बिजनेस अकाउंट को कई कर्मचारी एक साथ इस्तेमाल कर सकेंगे। आपको बता दें कि बाकी फोन्स में एक साल तक के ही मैसेज सिंक होंगे।

इसके लिए सबसे पहले आपको सेकेंडरी फोन में वॉट्सऐप डाउनलोड कर ओपन करना होगा. इसके बाद लैंग्वेज सेलेक्ट करना है और Next पर टैप करना होगा। इसके बाद यूजर्स को Agree and continue पर टैप करना होगा। इसके बाद फोन नंबर डालने वाली स्क्रीन पर पहुंचने के बाद आपको टॉप से थ्री डॉट्स पर टैप करना होगा और फिर Link an existing account पर टैप करना होगा।  फिर आपको यहां एक QR कोड नजर आएगा। इसके बाद अपने प्राइमरी फोन में चाहे iPhone या Anroid सेटिंग्स के जरिए Link a device पर जाएं।  फिर पिन या फिंगरप्रिंट के जरिए फोन को अनलॉक करें और कंपैनियन फोन के QR कोड को स्कैन करें।  इसके बाद आपका नया फोन एक्टिव हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे मशहूर लेखक तारिक फतेह

इसे भी पढ़ें :नहीं रहे सर्कस को दिलों तक पहुंचाने वाले दिग्गज जेमिनी शंकरन

इसे भी पढ़ें :Jio Cinema के ब्रांड एंबेसडर बने रोहित शर्मा

इसे भी पढ़ें :गंदा धंधा के इल्जाम में कास्टिंग डायरेक्टर अरेस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें :नंदिनी गुप्ता के सिर सजा Femina Miss India 2023 का ताज

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

किचन को मिनटों में यू करें चकाचक…

Kohramlive : किचन चाहे कितना भी सुंदर क्यों न...

सुबह उठते ही भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वर्ना…

Kohramlive : कहते हैं कि सुबह की शुरुआत जैसी...

धूप नहीं सेंकते तो थाली में शामिल करें ये 5 चीजें, मिलेगा बड़ा फायदा…

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, घंटों ऑफिस में बैठकर...