कोहराम लाइव डेस्क : आज के हाईटेक जमाने में हमारी सेहत (Health) और तनाव (Tension) के लेवल भी जटिल (Complex) हो गए हैं। किसी को मोटापे (Obesity) की समस्या सता रही है, तो कोई अनेकानेक कारणों से रात में ठीक से नींद नहीं ले पा रहा है। शुगर लेवल (Sugar level) में बढ़ोतरी तो आज हर उम्र के साथ बड़ा प्रॉब्लम बन चुकी है। ऐसी स्थिति में कुछ बातों पर ध्यान रखकर हम जिंदगी को संतुलित अंदाज में बिता सकते हैं। हाल के अनुसंधान से इस बात की जानकारी मिली है कि वेट कंट्रोल करने में कैमोमाइल टी की भूमिका महत्पवूर्ण है। यह वजन घटाने के लिए बेस्ट ड्रिंक मानी जाती है। बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए रात को सोने से पहले कैमोमाइल टी का सेवन बहुत फायदेमंद है। इससे नींद भी अच्छी आती। यह शुगर लेवल को कंटोल रखने में भी मदद करती है।
इसे भी पढ़ें : एक अधिकारी की बेटी की निकली चीख… 175 दिन में आया फैसला, मिली उम्र कैद
दालचीनी की चाय का भी ले सकते हैं सहारा
वजन घटाने में दालचीनी की चाय भी मदद करती है। यह एक नेचुरल ड्रिंक मानी जाती है। इसमें मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ कई एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण भी पाए जाते हैं। इससे यह एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक बन जाता है।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
मेथी की चाय से हाजमा भी होता है दुरुस्त
सोने से पहले मेथी की चाय पीने से नींद अच्छी आती है। यह चाय बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच मेथी एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रख दें। सुबह इसे छानकर पानी अलग कर दें और इस पानी को गुनगुना कर रात में सोने से पहले पीना चाहिए। मेथी की एक और बड़ी खूबी यह है कि जरूरत से ज्यादा भोजन खा लिया है, तो पाचन में सुधार के साथ खाना पचाने में इसकी चाय मदद कर सकती है।












