रांची : रांची डीसी छवि रंजन ने शनिवार को रोटरी क्लब टीकारकण केन्द्र में पूरी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने केन्द्र में प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट और नर्सों से भी बात की। नर्सों ने बताया कि केन्द्र में ससमय टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है, यहां स्लाट की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस दौरान उपायुक्त ने वैक्सीन लेने आये लोगों से भी बात की। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन अचूक वार है, आप अपने आस पास के लोगों को भी वैक्सीन लेने के लिए जागरूक करें।
Read More : शादी की रश्मों के बीच दूल्हे ने मांगी बुलेट, दुल्हन पक्ष ने पहले जमकर कूटा, और फिर…
जनप्रतिनिधि लोगों को टीके के प्रति करें जागरूक : डीसी
डीसी ने जनप्रतिनिधियों से लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों में टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने में जनप्रतिनिधि रोल मॉडल बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा भी गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन के नामित पदाधिकारी विभिन्न प्रखंडों का दौरा कर टीकाकरण को लेकर लोगों की गलतफहमियां दूर कर रहे हैं।
Read More :टीएमएच में विवाहिता की मौत, मां बोली- ससुराल वालों ने मेरी बेटी को मार डाला






