Kohramlive : हर इंसान चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख-शांति, खुशहाली और तरक्की बनी रहे। कई लोग इसके लिये तरह-तरह के उपाय भी करते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छोटी-छोटी आदतें और रोजमर्रा की दिनचर्या ही सबसे ज्यादा असर डालती हैं। अगर घर में साफ-सफाई, सलीका और सकारात्मक माहौल बना रहे तो परिवार के लोगों के बीच प्यार और अपनापन भी मजबूत होता है। आइये जानते हैं वे तीन आसान आदतें, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर में खुशहाली और बरकत बनाये रख सकते हैं।
घर की सफाई रखें सबसे पहले
वास्तु के अनुसार घर की साफ-सफाई का सीधा संबंध सकारात्मक ऊर्जा से होता है। घर में गंदगी और अव्यवस्था होने पर नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे घर में तनाव और परेशानियां बढ़ सकती हैं। खासकर मुख्य दरवाजे की रोज सफाई करना बेहद जरूरी माना गया है। मान्यता है कि जहां स्वच्छता रहती है, वहां लक्ष्मी का वास होता है।
मुख्य दरवाजे को रखें सजा-संवरा
घर का मुख्य दरवाजा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश का रास्ता माना जाता है। दरवाजे के पास कूड़ा-कचरा या टूटा सामान न रखें। दरवाजे को साफ और आकर्षक बनाये रखें। कई लोग यहां तोरण या पौधे भी लगाते हैं, जो सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में खुशहाली, तरक्की और शांति बनी रहती है।
किचन को रखें हमेशा व्यवस्थित
वास्तु शास्त्र में रसोईघर को घर की ऊर्जा का केंद्र माना गया है। किचन में जूठे बर्तन ज्यादा देर तक न रखें। रात में सोने से पहले बर्तन साफ कर देना बेहतर माना जाता है। खाने-पीने की चीजें व्यवस्थित तरीके से रखें। ऐसा माना जाता है कि जिन घरों की रसोई साफ और व्यवस्थित रहती है, वहां अन्न और धन की कभी कमी नहीं होती।
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इको टूरिज्म पर फोकस, CM सोरेन ने दिये बड़े निर्देश












