Kohramlive Desk : कोरोना अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ कि MONKEYPOX नाम की बीमारी ने देश में दस्तक दे दी है। अफ्रीका और यूरोप के कई देशों में हजारों लोगों को संक्रमित करने के बाद यह मंकीपॉक्स जैसी बीमारी की इंडिया एंट्री हुई है। इससे बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। हम इसके लक्षण तो जानें ही, इसका सेक्स कनेक्शन भी जानना जरूरी है।
संक्रमित व्यक्ति से रहें बिल्कुल दूर
मंकीपॉक्स एक वायरल बीमारी है, जो एक संक्रमित शख्स के संपर्क में आने से दूसरे शख्स तक पहुंचती है। खास तौर पर यदि संक्रमित व्यक्ति के शरीर पर उभरे दानों को छूने पर। करीब बैठे संक्रमित की छींक या खांसी से निकले ड्रॉपलेट्स से भी यह संक्रमण एक से दूसरे व्यक्ति को हो सकता है। मंकीपॉक्स के लक्षण संक्रमित होने के 5 से 21 दिन के भीतर दिखाई पड़ते हैं। मंकीपॉक्स संक्रमण के बाद तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, कमर दर्द, ठंड लगना और थकावट जैसे प्राथमिक लक्षण दिखाई पड़ते हैं। इसके बाद शरीर पर चकते और लाल दाने दिखाई पड़ते हैं। गुप्तांगों पर भी दाने निकलते हैं। कुछ सप्ताह बाद ये लक्षण आमतौर पर ठीक हो जाते हैं।
गे पुरुषों में हुआ है अधिक संक्रमण
लगातार हो रहे रिसर्च के बाद पंकीपॉक्स का सेक्स कनेक्शन भी सामने आया है। अभी तक दुनिया में इसके जितने केस आए हैं, उनमें से अधिकतर पुरुष हैं और गे हैं। मतलब दूसरे पुरुषों के साथ उन्होंने शारीरिक संबंध बनाए थे। डॉक्टर राम मनोहर लोलिया हॉस्पिटल में त्वचा रोग विभाग के प्रमुख डॉ. करीब सरदाना ने मंकीपॉक्स से जुड़ी जानकारी देते हुए सुरक्षित से*क्स की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि मंकीपॉक्स और अनसेफ सेक्स के बीच संबंध सामने आ रहा है। चेहरे, पैर या हाथ से अधिक गुदा और अन्य गुप्तांगों पर इसका असर देखा गया है। यूके और न्यूयॉर्क सिटी के डेटा के बाद सेक्सुअल कॉन्टैक्ट को लेकर गाइडलाइंस जारी किए जा रहे हैं। खासतौर पर कंडोम के इस्तेमाल की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि संक्रमण फैलने का एकमात्र रास्ता नहीं है, बल्कि किसी भी तरह से करीबी संपर्क से यह संक्रमण फैल सकता है।
मंकीपॉक्स का क्या है इलाज?
आमतौर पर यह संक्रमण अपने आप ठीक हो जाता है। इसमें 2-3 सप्ताह का समय लग सकता है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता पड़ सकती है। उन्हें एंटीबायोटिक, पेनकिलर्स समेत अन्य दवाओं के जरिए राहत दी जाती है। मंकीपॉक्स से बचाव के लिए एक नए वैक्सीन को मंजूरी मिली है। इसके अलावा स्मॉलपॉक्स का वैक्सीन भी इसके खिलाफ कुछ प्रभावी दिखा है।
इसे भी पढ़ें : पुण्यतिथि आज : कलाम ने जब कहा था, तीन बच्चों के पिता’, जानें कौन थे तीन बच्चे
इसे भी पढ़ें :बड़ा हादसा : यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :वेस्टइंडीज के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हो सकते हैं KL RAHUL
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 में भारत को बड़ा झटका, चोट के कारण नहीं खेल सकेंगे नीरज चोपड़ा
इसे भी पढ़ें :बिहार-झारखंड में फिर लहराया Reliance Jio का परचम, मई में जोड़े सवा 5 लाख से ज्यादा कस्टमर
इसे भी पढ़ें :प्रेमिका ने प्रेमी के बाप से रचाई शादी, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें :मार्केट में जल्द आ रहा Motorola का फोल्डेबल Smartphone, जानें कीमत और खासियत












