spot_img

हुस्‍न की बात चली तो न जाने कौन किसका नाम लेगा, गधी के दूध से नहाती थी यह रानी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : समझा जाता है कि हुस्‍न यानी खूबसूरती कुदरत की देन है। यह केवल रंग-रूप पर आश्रित नहीं है। कला और साहित्‍य की दुनिया में खूबसूरती के एक से बढ़कर एक किस्‍से सुनने और पढ़ने को मिलते हैं। लियोनार्दो की मोनालिसा पेंटिंग में जिस नारी की छवि है, उसकी खूबसूरती की चर्चा आज भी होती है। भारत में सिंहलद्वीप की राजकुमारी पद्मावती की सुंदरता जायसी के पद्मावत महाकाव्‍य से निकलकर लोगों की जुबान पर आज भी बनी हुई है। कामयानी महाकाव्‍य में जयशंकर प्रसाद ने श्रद्धा की सुंदरता की जो कल्‍पना की है, उसका क्‍या कहना। यदि कोई नारी अपनी सुंदरता को बढ़ाने अथवा बरकरार रखने के लिए किसी खास काम पर आस्‍था रखकर वैसा करने लगे, तो अचरज भी हो सकता है। अजब-गजब काम तो लोगों को हैरान करेंगे ही। जी हां, आज हम बात कर रहे हैं  मिस्र  की शासक रहीं एक रानी क्लियोपेट्रा की। वह 51 ईसा पूर्व से 30 ईसा पूर्व तक मिस्र की महारानी थीं।  उनका नाम इतिहास में एक ऐसी शख्सियत के रूप में दर्ज है, जो रहस्यों से भरी हुई थी। चर्चा रही है कि वह अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए गधी के दूध से नहाती थीं। वह भी एक-दो नहीं, बल्कि 700 गधी के दूध से वह रोज नहाती थीं।

इसे भी पढ़ें :कॉफी फेशियल से पाएं चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो, जानें क्या है सही तरीका…

39 साल की उम्र में हो गई थी मौत

क्लियोपेट्रा मिस्र पर शासन करने वाली अंतिम फराओ थीं। क्लियोपेट्रा की मौत महज 39 साल की उम्र में हो गई थी। माना जाता है कि क्लियोपेट्रा ने सांप से डंक लगवाकर आत्महत्या कर ली थी। कुछ लोग कहते हैं कि उनकी मौत मादक पदार्थों के सेवन से हुई थी। कुछ लोग ऐसा भी कहते हैं कि क्लियोपेट्रा को सांप से कटवाकर मरवा दिया गया था।

इसे भी पढ़ें :शर्मनाक : कलयुगी पिता ने बेटी को ही बनाया हवस का शिकार

जिसके जाल में फंस जाते थे सैन्‍य अधिकारी भी

कहा जाता है कि क्लियोपेट्रा इतनी ज्यादा  खूबसूरत थीं कि राजा के साथ सैन्य अधिकारी भी उसकी सुंदरता के जाल में फंस जाते थे। अपनी सुंदरता के दम पर ही वह राजाओं तथा सैन्य अधिकारियों को अपने जाल में फंसाती थीं और उनसे अपने सारे काम निकलवाती थीं। ऐसा भी बताया जाता है कि उस रानी के सैकड़ों पुरुषों से शारीरिक संबंध थे। इसके अलावा उस रानी को दुनिया की 5 भाषाओं का भी ज्ञान था। इस कारण भी वह जल्दी ही किसी से भी जुड़ जाती थीं और उसके सारे राज जान  लेती थीं।

इसे भी पढ़ें :हॉकी प्रतियोगिता का सीएम ने किया उद्घाटन, कहा- खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तीस्ता किनारे दिखा दुर्लभ मेहमान,पहचान होते ही बढ़ी हलचल…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के उत्तर बंगाल क्षेत्र से...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...