Bokaro : दुकान से घर लौटा पति ने पत्नी से एक ग्लास पानी पीने को मांगा। तब पत्नी रोटी बना रही थी। उसके मुख से निकला… खुद ले कर पी लीजिये। मैं आती हूं। यह सुनते ही पति का खून खौल गया और उसने अपनी पत्नी के खूबसूरत चेहरे पर तेजाब फेंक उसे बदसूरत बना दिया। तेजाब की लहर जलन से चीख उठी पत्नी सुमन की शोर सुन कर आसपास से जुटे लोग झुलसी पत्नी को सदर अस्पताल ले गये। डॉक्टरों के अनुसार सुमन का लगभग 38 % चेहरा झुलस गया है। दिल को दहला देने वाली यह वारदात बोकारो के नवाडीह थाना क्षेत्र में बोदरोताड़ गांव में घटी। पति जेवर दुकान में काम करता है। वहीं से तेजाब लाकर घर में रखा करता था। जालिम पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।














