Kohramlive : अगर आप भी राशन कार्डधारक हैं तो यह खबर जरूर पढ़ें। केंद्र सरकार ने बताया है कि फ्री राशन लेने वालों के लिए 30 जून की तारीख को ध्यान रखना जरूरी है। वरना आपको बाद में फ्री राशन की सुविधा मिलने में परेशानी हो सकती है। आपको बता दें आधार और राशन कार्ड को लिंक कराना जरूरी है। सरकार ने जब से राशन कार्ड को वन नेशन-वन राशन का ऐलान किया है, तब से राशन कार्ड को आधार से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, राशन कार्ड लिंक कराने की तारीख अब नजदीक आ रही है। इसको लेकर सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। राशन कार्ड और आधार कार्ड को आपस में लिंक कराने के बाद यह सुनिश्चित करना आसान हो जाएगा कि जरूरतमंदों को उनके हिस्से का खाद्यान मिल रहा है या नहीं।
कैसे जोड़े आधार-राशन कार्ड
- अपने राज्य के आधिकारिक सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) पोर्टल पर जाएं।
- एक्टिव कार्ड के साथ आधार लिंक का चयन करें।
- अपना राशन कार्ड नंबर और उसके बाद आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर भरें।
- जारी रखें/सबमिट करें बटन का चयन करें।
- अब आपको अपने मोबाइल फोन पर एक ओटीपी प्राप्त होगा।
- आधार राशन लिंक पेज पर ओटीपी दर्ज करें, और इसके लिए आपका अनुरोध अब सबमिट किया गया है।
- एक बार प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद, आपको इसकी सूचना देने वाला एक एसएमएस प्राप्त होगा।
इसे भी पढ़ें :रेस हुई हजारीबाग पुलिस, फिर क्या किया …देखें
इसे भी पढ़ें :गांव में घुसा हाथियों का झुंड बौराया, ले ली प्रेम की जान…
इसे भी पढ़ें :किसानों तक नहीं पहुंचती सरकार की योजना
इसे भी पढ़ें :‘त्रिवेणी सैनिक’ की मनमानी से NTPC की साख पर बाट, गोलबंद होते लोग… देखें
इसे भी पढ़ें :वाटर पार्क निदेशक पर हमला पर बिफरे रघुवर, किसे फोन किया… जानें
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत ने 500 हुनरमंद स्टूडेंट्स को दी खुशियों की सौगात… देखें कैसे














