Kohramlive desk : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 24 जून की रात एक ट्रक ड्राइवर की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस के अनुसार, तीन लोगों ने मिलकर चाकू से ड्राइवर का गला रेत दिया था। तीनों ने मिलकर उसका ट्रक लूटना चाहा था। वे गाड़ी लेकर भाग भी रहे थे, पर रास्ते में ड्राइवर की नींद खुल गई। इसके बाद तीनों ने उसे मार दिया। ट्रक का डीजल भी खत्म हो गया। इस वजह से तीनों ड्राइवर को मारने के बाद भाग गए। अब पुलिस ने तीनों को पकड़ा है। तीनों झारखंड के रहने वाले हैं। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।तीनों के पास से पुलिस ने 2 कट्टा, धारदार चाकू और मोबाइल जब्त कर लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे मामले का खुलासा किया है।
छत्तीसगढ़ के ट्रासपोर्टर का ट्रक चलाता था ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक, तिलगा घाट में 24 जून की रात को एक अधेड़ उम्र के शख्स का शव मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। तब शव की पहचान संतोष कुमार दुबे(55) के रूप में हुई थी। वह बिहार का रहने वाला था। वह यहां रायगढ़ में ट्रांसपोर्टर महेश शर्मा का ट्रक चलाता था। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। महेश शर्मा ने बताया था कि उसकी गाड़ी इन दिनों आयरन गोली लोड कर एक कंपनी से दूसरे कंपनी में भेजना का काम कर रही थी।
पैसों की जरूरत के चलते बनाया लूट का प्लान
पुलिस को जिस ट्रक के ड्राइवर का शव मिला था, उसमें भी आयरन गोली ही लोड थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर खुर्शीद आलम(32), मो. नदीम अंसारी(25) और सद्दाम(29) को हिरासत में लिया था। तीनों को उस दिन तिलगा घाट के आस-पास भी देखा गया ता। इन्हीं ने व्यापारी से भी आयरन गोली बेचने की बात की थी। पूछताछ में तीनों ने बताया कि हमें पैसों की जरूरत थी। इसलिए हमने आयरन गोली लूटने का प्लान बनाया था। हमारा मकसद था कि ट्रक लूटकर अच्छे पैसे कमा लेंगे।
शराब के नशे में था ड्राइवर
तीनों ने बताया कि हम पहाड़ मंदिर रोड पर 24 जून की रात को गए थे। वहां हमने देखा कि वहां बड़ी गाड़ियों की नो इंट्री है। उस दौरान बहुत सारी गाड़ियां खड़ी थी। उसी वक्त हमने देखा था कि संतोष दुबे भी अपने ट्रक में बैठा था। उसने काफी शराब पी रखी थी। वह ट्रक भी चालू नहीं कर पा रहा था। पूछने पर पता चला कि उसकी गाड़ी में आयरन गोली ही लोड है। वह भी बड़ी मात्रा में, इसके बाद तीनों गाड़ी स्टार्ट करने के बहाने ट्रक में चढ़ गए और ट्रक को लेकर निकले गए थे। ड्राइवर शराब के नशे में सो गया था। तीनों अभी तिलगा घाट पहुंचे थे, तभी ड्राइवर की नींद खुल गई। ये देखने पर उसने विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद तीनों ने पहले तो उसे पीटा। फिर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
इसे भी पढ़ें :पटना सिविल कोर्ट में बम ब्लास्ट, तीन पुलिसकर्मी जख्मी… देखें
इसे भी पढ़ें :एक जुलाई को ही क्यों मनाते हैं डॉक्टर्स डे… जानिये यहां
इसे भी पढ़ें :होटल में गंदा धंधा, पुलिस के पहुंचते ही मचा शोर
इसे भी पढ़ें :रांची के कुणाल ने गाड़ा वियतनाम में योग का झंडा… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने किया फॉसिल्स पार्क का उद्घाटन, बोले- विश्व पटल पर होगा झारखंड का नाम















